फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Precious human life is given by the grace of God

Meerut News: परमात्मा की कृपा से मिला है अनमोल मानव जीवन

Thu, 05 Dec 2024 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Precious human life is given by the grace of God
हस्तिनापुर। भारतीय पांडव सेना के तत्वावधान में गीता महोत्सव के अवसर पर रामलीला मैदान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक कृष्ण चैतन्य दास ने कहा कि परमात्मा की कृपा से ही मानव जीवन मिला है।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि कलयुग अपना प्रभाव दिखाता है। इसके प्रभाव से कोई नहीं बच सकता। इससे मानव जीवन बेकार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जहां हिंसा हो रही हो, पशु पक्षियों को मारकर खाया जा रहा हो, जहां शराब का सेवन किया जाता हो, जहां महिलाओं के साथ हिंसा और जिस जगह जुए सट्टे का व्यापार हो रहा हो, वहां कभी नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने मंदिर जाते हैं, पूजा-पाठ करते हैं, लेकिन वहां अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। जहां भी जाते हैं तो वहां भी अपनी अपनी बातें रखते हैं। भगवान से क्या मांगे क्या न मांगे इसका विशेष ध्यान रखें। निर्लिप्त भाव से परमात्मा की भक्ति करें, परमात्मा सब जानते हैं किसको क्या चाहिए किसे क्या देना है। आयोजक रणधीर उपाध्याय ने मानव जीवन जीने के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सतीश चंद्र मौर्य, रणधीर नाथ उपाध्याय, विष्णु कश्यप, पंकज फौजी, रविदास, नीरज गुप्ता, देवेंद्र कुमार, सचिन, रोहिणी उपाध्याय, अनीता उपाध्याय, नीरू रहेजा, प्रीति, दया रहेजा, ललिता विश्वास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed