फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   prayers in mosques stopped after lock down in Meerut, people ruckus

मेरठ में लॉक डाउन होने पर मस्जिदों में नमाज पढ़ने पर भी लगी रोक, लोगों ने किया हंगामा

Sun, 22 Mar 2020 07:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 22 Mar 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
prayers in mosques stopped after lock down in Meerut, people ruckus
janta curfew - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में कोरोना वायरस को लेकर जहां लॉक डाउन होने पर पुलिस ने मस्जिदों में नमाज पढ़ने वालों को भी रोक दिया है और वहीं धार्मिक स्थलों पर लोगों की भीड़ से अपील की है कि कोई इकट्टा नहीं होगा। इसको लेकर मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले लोगों ने हंगामा भी किया। हालांकि पुलिस ने बाद में लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया।

विज्ञापन


जनता कर्फ्यू होने के बावजूद भी मस्जिदों में लोगों की भीड़ नहीं रुकी शाम पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जहां गली-मोहल्लों में तालियां और तालियां ढोल नगाड़े बजाए गए। उसके बाद शहर का माहौल कुछ बदला। शाम को 6 बजे मस्जिदों में नवाज पढ़ने के लिए लोग अपने घरों से निकलने लगे।
विज्ञापन


सोतीगंज सेफ्टी टैंक राजबंध बाजार कोतवाली लिसाड़ी गेट नौचंदी समेत कई मस्जिदों में लोगों की भीड़ पहुंची तो पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया। जिस पर कई जगह पर पुलिस की स्रोत पर एतराज जताया हंगामा करने पर पुलिस ने उनको चेतावनी दी कि वह नहीं रुके तो पुलिस को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने माइक लेकर लोगों से अपील की गई 25 मार्च तक कोई व्यक्ति अपने घर से न निकले मेरठ में लॉक डाउन लागू कर दिया गया है। इसको लेकर लोग पुलिस का सहयोग करें इसके बावजूद भी कई लोग नहीं रुके बाद में पुलिस ने सोतीगंज सीपी टैंक रजौन बाजार समेत कई जगह पर वीडियोग्राफी कराई जिसके बाद लोगों को हटना पड़ा।

मस्जिदों में और धार्मिक स्थलों पर लोगों की भीड़ की जानकारी लगने पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी अलर्ट हो गए। एसएसपी शाम को 6 बजे पुलिस फोर्स को लेकर शहर में कई जगह पर पहुंचे मस्जिदों में मौलवियों से अपील की गई थी। वह ऐलान कर लोगों को समझाएं कि कोरोनावायरस के चलते कोई भी व्यक्ति मस्जिदों में नमाज पढ़ने नहीं आए। लोगों की सुरक्षा देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसको देखते हुए पुलिस भी कई जगह मस्जिदों में तैनात कर दी गई। देर रात तक इसको लेकर पुलिस अलर्ट रही।

एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि मेरठ में 25 मार्च तक शासन स्तर से जारी किया गया लॉक डाउन पर अमल किया जाएगा किसी भी धार्मिक स्थल पर लोगों की भीड़ नहीं होने दी जाएगी धर्म गुरु और जिम्मेदार लोगों से अपील की जा रही है कि लोग अपने घरों से न निकलें। इसको लेकर पुलिस भी सुबह 7 बजे से माइक से अपील करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed