{"_id":"5e597ded8ebc3ec7547cf7da","slug":"prayer-was-peaceful-flag-march-out-sardana-news-mrt471353910","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरधना में पुलिस फोर्स ने निकाला गया फ्लैग मार्च-फ्लैग मार्च में शामिल हुये गणमान्य लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना में पुलिस फोर्स ने निकाला गया फ्लैग मार्च-फ्लैग मार्च में शामिल हुये गणमान्य लोग
Sat, 29 Feb 2020 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
sardhana police
- फोटो : अमर उजाला
को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा को देखते हुए जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट रहा। नगर में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च भी निकाला गया। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। एडीएम प्रशासन, एसपी देहात, एसडीएम व सीओ आदि पूरी तरह से मुस्तैद रहे।
सीएए को लेकर दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में हुई हिंसा को देखते हुए शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी हाई अलर्ट पर रहे। एडीएम प्रशासन रामचंद्र सिंह, एसपी देहात अविनाश पांडेय, सीओ उमेश नाथ मिश्रा और इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार त्यागी ने पुलिस फोर्स के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला।
मस्जिदों के आसपास तथा मुख्य चौराहे पर फोर्स तैनात रहा। परीक्षितगढ़ रोड स्थित मस्जिद के अलावा नगर की कई अन्य मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। नगर पालिका चेयरमैन अय्यूब कालिया आदि ने पुलिस अधिकारियों को किसी भी प्रकार का माहौल खराब नहीं होने का आश्वासन दिया। वहीं हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर करमचंदपुर, नंगलाचांद, बस्तोरा नारंग, कुन्हेड़ा आदि गांव में विशेष एहतियात के तौर पर थाना पुलिस लगातार गश्त करती रही। जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

Trending Videos
सीओ व थानाध्यक्ष ने निकाला फ्लैग मार्च
सरधना/फलावदा/लावड़/किठौर। नगर में शुक्रवार को सीओ पंकज सिंह, थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में नगर के सर्वसमाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। सीओ ने लोगों से शांति से त्योहार मनाने की अपील की। वहीं फलावदा क्षेत्र में भी जुमे की नमाज को लेकर थाना प्रभारी राकेश पुंडीर ने फोर्स के साथ नगर के मवाना मार्ग बस स्टैंड, मेन बाजार, मोहल्ला बंजारन बातनौर मार्ग, मोहल्ला आंबेडकर नगर नैडू मार्ग, मोहल्ला जूड़ वाला आदि मोहल्लों में फ्लैग मार्च किया।
उधर, दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुई हिंसक घटना के बाद मेरठ जिले के देहात क्षेत्र में भी पुलिस अलर्ट रही। लावड़ कस्बे में जुमे की नमाज से पहले पीएसी व पुलिस बल टेंपो चौराहे पर तैनात रहा। पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारी ब्रिजेश सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं किठौर में जुमे की नमाज में लोगों ने देश में अमन चैन की दुआ की। सीओ किठौर रामानंद कुशवाहा और थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने आसपास के गांवों में गण्यमान्य लोगों के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की।
भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोपी पर रिपोर्ट
किठौर। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी रोंजत त्यागी ने बताया की आरोपी युवक माछरा निवासी सद्दाम पुत्र इलियास है जो की होमगार्ड का बेटा है। वह एक मदरसे में शिक्षक भी है। इस मामले में एसआई शिवध्यान सिंह की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है।