फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pran Pratishtha of the idols of gods was done in Mahadev Devi Temple.

Meerut News: महादेव देवी मंदिर में की देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

Fri, 20 Feb 2026 05:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 20 Feb 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Pran Pratishtha of the idols of gods was done in Mahadev Devi Temple.
सरधना। महादेव देवी मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन भक्ति भावना और हर्षोल्लास क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। महादेव देवी मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन भक्ति भावना और हर्षोल्लास के साथ किया गया। सुबह के समय पूजा-अर्चना और प्रतिष्ठा का कार्य विधिपूर्वक प्रारंभ किया गया।
यजमान के रूप में दीपक शर्मा, सीमा शर्मा, पवन चौहान, नीलिमा सतीश कुमार, निशा पहलवान, शरद त्यागी, समाजसेवी मनोज बंसल, गोपाल सैनी और गीता ने पूजा में भाग लिया। इसके बाद, भगवान शिवलिंग, भगवान कार्तिकेय, भगवान गणेश, माता पार्वती और नंदी महाराज की प्रतिमाओं को विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिष्ठित किया गया।
विज्ञापन

सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर भगवान की प्रतिमाओं को उनके निर्धारित स्थानों पर स्थापित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत, पुरोहित कृष्ण गोपाल, वीरेंद्र शास्त्री, पंकज मिश्रा और शुभम पंडित को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। प्राण प्रतिष्ठा कार्य में राजेश्वरी, शिक्षा देवी, राजकुमारी, बिंदिया, अमृता चौधरी, श्यामभूल आदि को माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शुभम आचार्य, मनमोहन त्यागी, ललित गुर्जर, अशोक सिंह, पप्पू ठाकुर, अनिल चौधरी, हिमांशु पवार, डॉ. ओमकार पुंडीर, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. सुधीर त्यागी, प्रेमलता सक्सेना, उमा त्यागी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed