फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prakash Parv of Guru Gobind Singh celebrated with devotion and joy

Meerut News: गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व श्रद्धा व उल्लास से मनाया

Mon, 05 Jan 2026 06:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Prakash Parv of Guru Gobind Singh celebrated with devotion and joy
कस्बे में गुरुद्वारा पंच प्यारे भाईधर्म सिंह में भव्य रूप से सजा दरबार साहिब स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कस्बे के पंच प्यारे भाई धर्म सिंह जी गुरुद्वारा साहिब में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब को भव्य रूप से सजाया गया। यहां सुबह से ही संगत का आना-जाना लगा रहा।
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कस्बे में प्रभात फेरी निकाली गई और गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें बाहर से आए रागी जत्थों ने गुरबाणी शबद कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन के माध्यम से गुरु गोबिंद सिंह के त्याग, शौर्य और मानवता के संदेशों का स्मरण कराया गया। संगत ने श्रद्धापूर्वक मत्था टेका और गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने समाज को सत्य, साहस, समानता और बलिदान का संदेश दिया। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना कर अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष का मार्ग दिखाया। गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया। इस मौके पर सेवादार सरदार हरजीत सिंह साहनी, मनजीत सिंह, प्रभु सिंह सरना, अर्जुन सिंह, अजीत सिंह, गुरविंदर सिंह निक्कू, सत्येंद्र सिंह आदि सहयोग रहा।

कस्बे में गुरुद्वारा पंच प्यारे भाईधर्म सिंह में भव्य रूप से सजा दरबार साहिब स्रोत संवाद

कस्बे में गुरुद्वारा पंच प्यारे भाईधर्म सिंह में भव्य रूप से सजा दरबार साहिब स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed