{"_id":"689a554199b2f9fa180076ea","slug":"praise-of-jaharveer-baba-was-done-in-chhadi-yatra-meerut-news-c-14-1-mrt1002-944326-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"छड़ी यात्रा में किया जाहरवीर बाबा का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छड़ी यात्रा में किया जाहरवीर बाबा का गुणगान
विज्ञापन
सुनील कैथवास...भैंसाली ग्राउंड से निकाली गयी छड़ियों की शोभयात्रा में शामिल झांकी।
- गोरखनाथ सेवा संस्थान ने निकाली भव्य शोभायात्रा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री गोरखनाथ सेवा संस्थान ने जाहरवीर गोगा की छड़ी यात्रा निकाली। इसका उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी मानव ने किया। छड़ी पूजन शिव सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल पिवाल ने किया। यात्रा का पीएल शर्मा रोड से सूरजकुंड तक विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रामवती सिंह, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सपा विधायक अतुल प्रधान, पूर्व मंत्री प्रशांत कुमार गौतम, पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि रहे।
शोभायात्रा में बाबा जाहरवीर का डोला मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। मां काली के अखाड़े ने हर किसी का मन मोह लिया। छड़ी यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कई जगह मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बिना किसी भेदभाव के यात्रा में सेवा दी। छड़ी शोभायात्रा के संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी बुद्ध प्रकाश भगत ने बताया कि शोभायात्रा बच्चा पार्क स्थित प्यारेलाल शर्मा स्मारक से शुरू होकर ईव्ज चौराहा, इंदिरा चौक, हाशिमपुरा पुलिस चौकी, शाहपीर गेट, पशु चिकित्सालय से होकर सती माता मंदिर में संपन्न हुई।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा नेता विजेंद्र लोहरे, कांग्रेस नेता मनिंदर सूद वाल्मीकि, जिला पंचायत सदस्य विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, वीरपाल गहलोत, जीतू सिंह नागपाल, रविंद्र सिंघोलिया, राजू मेहरोल, खुशबू शर्मा, मनोज सिंघानिया आदि रहे।
--
स्टेशनरी एसोसिएशन ने लगाया रक्तदान शिविर
मेरठ। स्टेशनरी एसोसिएशन ने आजादी के महोत्सव से चार दिन पूर्व के मेरठ ब्लड बैंक के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन वेस्ट एंड रोड अन्नपूर्णा मंदिर में किया। अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि संगठन तीन साल से प्रतिवर्ष यह कार्य कर रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश ने भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी का पटका पहनाकर स्वागत किया। विवेक रस्तौगी ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को एकजुट करते हैं। रक्त की एक यूनिट जरूरतमंद को जीवनदान देती है। उन्होंने कहा कि वह भी नियमित रक्तदान करते हैं। कार्यक्रम में संस्था की तरफ से सचिन गोयल, अनुपम, अमित गुप्ता, प्रदीप ग्रोवर, राजीव गुप्ता पूर्व अध्यक्ष विनय जैन, नितिन गुप्ता, आशीष धस्माना रहे। ब्यूरो