फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pradhan's house vandalized and stone pelted due to election rivalry

Meerut News: चुनावी रंजिश में प्रधान के घर तोड़फोड़, पथराव

Wed, 04 Oct 2023 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 04 Oct 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's house vandalized and stone pelted due to election rivalry
सरधना। थाना क्षेत्र के पाली गांव के ग्राम प्रधान ने चुनावी रंजिश के चलते प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी पर घर तोड़फोड़ और पथराव करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। ग्राम प्रधान जय कुमार सोम ने तहरीर में बताया कि उनके सामने गांव निवासी एक युवक ने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था। चुनाव में हार के बाद से वह रंजिश रखता है। सोमवार को ग्राम प्रधान पल्लवपुरम गया था। तभी आरोपी अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और तोड़फोड़ व पथराव कर दिया। घर में मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed