फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pradhan husbands demand of 25 lakhs, letter lying on the door

प्रधान पति से मांगी 25 लाख की रंगदारी, चिट्ठी में लिखकर भेजा...

Fri, 16 Jun 2017 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली Updated Fri, 16 Jun 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
Pradhan husbands demand of 25 lakhs, letter lying on the door
प्रधान के पति को जान से मारने की धमकी

प्रधान के पति से बदमाशों ने 25 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। रंगदारी की चिट्ठी उनके घर के दरवाजे पर पड़ी मिली। रंगदारी की रकम न देने पर प्रधान के पति और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव जाफरपुर की ग्राम प्रधान सरिता सैनी हैं। बृहस्पतिवार सुबह उनके मकान के मेन गेट के नीचे चिट्ठी पड़ी मिली। सरिता के पति रामकुमार ने चिट्ठी खोलकर पढ़ी, तो दंग रह गए। चिट्ठी में बदमाशों ने उनसे 25 लाख रुपये रंगदारी की डिमांड कर रखी थी। चिट्ठी में लिखा कि तुम्हारा घर खेत में है, बेटा दुकान पर जाता है और तुम भी बाहर जाते हो। 25 लाख रुपये का इंतजाम कर लो, नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे बेटे को जान से मार दूंगा। रंगदारी की चिट्ठी मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना थानाभवन थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने रामकुमार की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाभवन थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

चिट्ठी का मजमून

Pradhan husbands demand of 25 lakhs, letter lying on the door
25 लाख की रंगदारी मांगी

रामू... ये तेरी मौत का संदेश है, मुझे तेरा बहुत दिनों से इंतजार था। 25 लाख रुपये का इंतजाम कर दे, अगर जिंदगी प्यारी है और जीना चाहता है। नहीं तो तू भी बाहर जाता है और तेरा लड़का भी दुकान पर जाता है। मैं किसी से नहीं डरता और न मैं तुझे छोडूंगा। तेरा जंगल में मकान है याद रखना। हमारा एक आदमी मर गया, नहीं तो अब तक तुझसे हिसाब कर लेते और हां एक बात का ध्यान रखना अगर पुलिस या किसी और को सूचना दी तो अंजाम बहुत बुरा होगा और बाद में पछताना पड़ेगा। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।       

सीओ को नहीं घटना की जानकारी ?      
प्रधान के पति से रंगदारी मांगने के मामले में एक तरफ जहां पीड़ित परिवार दहशत में है। वहीं सीओ थानाभवन एसके त्यागी को इसकी जानकारी तक नहीं है। बृहस्पतिवार शाम जब उनसे इस बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि मैं कलक्ट्रेट में बैठक में हूं, अभी मालूम कराऊंगा कि क्या मामला है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed