फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pradeep Atre murder case: baghpat police dabi on many places to arrest accused buntysh

प्रदीप आत्रेय हत्याकांड: बागपत पुलिस के लिए चुनौती बना बंटी, कई ठिकानों पर दबिश, नतीजा शून्य

Wed, 04 Nov 2020 07:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Nov 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Pradeep Atre murder case: baghpat police dabi on many places to arrest accused buntysh
cement trader murder - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बड़ौत में सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रे की लूट के बाद हत्या के मामले में शामली के बंटी की पुलिस तलाश में जुटी है। पुलिस टीम ने शामली के अलावा जिले में कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन संदिग्ध पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। 

विज्ञापन


मूल रूप से ककड़ीपुर गांव निवासी और बड़ौत की बिनौली रोड पर आत्रे सीमेंट एजेंसी संचालक प्रदीप आत्रे की 82 हजार रुपये लूटकर बदमाशों ने हत्या की थी। पुलिस ने 24 अक्तूबर को खुलासा कर शबगा गांव के कमल पंवार को जेल भेजा।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि कमल से पूछताछ के बाद पुलिस को जानकारी मिली थी कि वारदात में दूसरा बदमाश शामली की रेल पार बस्ती का बंटी शामिल रहा है। सीओ बड़ौत आलोक कुमार ने कहा बंटी की गिरफ्तारी के लिए शामली टीम भेजी है। जल्द ही गिरफ्तार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला
सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रे  नौ अक्तूबर की शाम साढ़े सात बजे आत्रेय ट्रेडर्स पर बैठे थे। इस बीच बदमाश पहुंचे और लूटपाट करने लगे। 82 हजार रुपये लूटकर भागने लगे। व्यापारी ने विरोध किया तो भागते बदमाशों ने गोली मार दी। इससे व्यापारी गंभीर घायल हो गया।

11 अक्तूबर की देर रात मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। 12 अक्तूबर को उनका अंतिम संस्कार किया। 24 अक्तूबर को पुलिस ने खुलासा कर कमल पंवार को जेल भेजा, लेकिन दूसरे आरोपी का अभी तक पुलिस सुराग नहीं लग सकी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed