{"_id":"69bd6a7be08a72810b0d6a25","slug":"prachi-panwar-who-secured-59th-rank-in-upsc-was-welcomed-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104619-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यूपीएससी में 59वीं रैंक पाने वाली प्राची पंवार का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यूपीएससी में 59वीं रैंक पाने वाली प्राची पंवार का हुआ स्वागत
विज्ञापन
यूपीएससी में सफलता के बाद गांव पहुंची प्राची पवार का स्वागत करते ग्रामीण स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 59वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली प्राची पंवार का शुक्रवार को उनके पुश्तैनी गांव रानी नगला में भव्य स्वागत किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
प्राची पंवार वर्तमान में मेरठ के मेडिकल कैंपस क्षेत्र में अपने माता-पिता और भाई के साथ निवास कर रही हैं।
मवाना के पक्का तालाब से ट्रैक्टर-ट्रॉली और वाहनों के काफिले के साथ प्राची को गांव तक लाया गया। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने आरती उतारी और फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री जगबीर सिंह गुर्जर ने की। अतिथियों में राष्ट्रीय वीर गुर्जर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गुर्जर, भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष अनूप यादव, बीडीओ अमरीश कुमार, ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल और भाजपा जिला मंत्री सुनील पोसवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
इस दौरान इंजीनियर देवेंद्र पंवार, प्रताप सिंह, कंवरपाल सिंह, अजब सिंह, ओमवीर भड़ाना, गौरव गुर्जर, जितेश भड़ाना, अतर सिंह यादव, यशपाल, सुभाष भाटी, गजेंद्र नागर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन सुनील पोसवाल और प्रवीन खेपड़ ने संयुक्त रूप से किया। रानी नगला सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।