फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Powerlifting and yoga competitions were played on the second day also in the third Inter-Battalion PAC Western Zone Cluster Competition

Meerut News: संतुलन के साथ योग क्रियाओं के प्रदर्शन से रोमांचित किया

Fri, 13 Feb 2026 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Powerlifting and yoga competitions were played on the second day also in the third Inter-Battalion PAC Western Zone Cluster Competition
हापुड़ रोड स्थित 44 पीएसी वाहिनी में तीन दिवसीय  प्रतियोगिता  के दूसरे दिन योगासन करते प्रतिभाग
44वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में खेली जा रही तृतीय अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन क्लस्टर प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी पावरलिफ्टिंग और योग की स्पर्धाएं खेली गईं। पीएसी वाहिनी के जवानों ने प्रतियोगिता में गजब के संतुलन के साथ योग क्रियाओं का प्रदर्शन कर सभी को रोमांचित कर दिया। इसमें 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ आयोजन सचिव और शिविर पाल लक्ष्मीकांत ने किया। प्रतियोगिता में पीएसी पश्चिमी जोन की सभी 14 वाहिनियों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। दूसरे दिन 53 किलोग्राम भार वर्ग में 43वीं वाहिनी पीएसी के नीरज दिवाकर प्रथम और आठवीं वाहिनी पीएसी के राज बाबू द्वितीय स्थान पर रहे। 59 किलोग्राम भार वर्ग में 45वीं वाहिनी पीएसी के दीपक में प्रथम और 41वीं वाहिनी पीएसी के राहुल कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

66 किलोग्राम भार वर्ग में 44वीं वाहिनी पीएसी के देव कुमार ने प्रथम और 45वीं वाहिनी पीएसी के सचिन कुमार ने द्वितीय, 74 किलोग्राम भार वर्ग में 44वीं वाहिनी पीएसी के अमित पवार ने प्रथम और छठी वाहिनी पीएसी के ऋतिक मलिक ने द्वितीय स्थान, 83 किलोग्राम भार वर्ग में 45वीं वाहिनी पीएसी के महेश यादव ने प्रथम और 47वीं वाहिनी के अनुज गिरी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा 93 किलोग्राम भार वर्ग में 38वीं वाहिनी पीएसी के सुरजीत कुमार ने प्रथम और आठवीं वाहिनी पीएसी के विशाल शर्मा ने द्वितीय, 120 किलोग्राम भार वर्ग में 47वीं वाहिनी पीएसी के राहुल कुमार ने प्रथम और 44वीं वाहिनी पीएसी के मोहित धामा ने द्वितीय व 120 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में 45वीं वाहिनी पीएसी के रोहित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजन में मामराज सिंह, उत्तम कुमार सिंह, निर्भय सिंह, संदीप कुमार, प्रदीप चौधरी, अनमोल, सोहनवीर, रिशिपाल, विकास, सार्थक, आर्यन, मेघा शर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed