फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Power supply to two colonies remained suspended for 20 hours, causing inconvenience to residents.

Meerut News: दो काॅलोनियों की बिजली आपूर्ति 20 घंटे बंद रही, लोगों को हुई परेशानी

Tue, 21 Jul 2026 05:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Power supply to two colonies remained suspended for 20 hours, causing inconvenience to residents.
तक्षशिल कालोनी में केबल बदलते विद्युत निगम के कर्मचारी। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। तक्षशिला व अशोक विहार कॉलोनी की बिजली आपूर्ति केबल में फॉल्ट आने के कारण सोमवार रात से ठप रही। मंगलवार शाम 5:00 बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। 20 घंटे आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार शाम तक्षशिला व अशोक विहार कॉलोनी में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को आपूर्ति करने वाले केबल में फॉल्ट आने के कारण रात लगभग 7:00 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस संबंध में कॉलोनी के लोगों ने विद्युत निगम में शिकायत भी की लेकिन कर्मचारियों ने बताया कि केबल बदला जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह केबल बदलने का काम शुरू किया गया। केबल बदले जाने के दौरान दोपहर से शटडाउन लेने के कारण आकांक्षा कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बंद रही। केबल बदलने का काम शाम 5:00 बजे तक पूरा हो सका। इसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। लगभग 20 घंटे के आसपास बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कॉलोनी निवासी शिक्षक नेता चौधरी नरेशपाल, शोभित, विमल कुमार, हरेंद्र चौधरी आदि ने बताया कि आपूर्ति ठप रहने से उनके इन्वर्टर आदि भी बैठ गए। गनीमत रही कि सोमवार देर रात हुई बारिश से मौसम ठीक हो गया था, वरना गर्मी में रहना मुश्किल हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी रामजनम सिंह ने बताया कि केबल में खराबी आने के कारण आपूर्ति बंद हो गई थी। केबल को बदलवा कर शाम के समय आपूर्ति बहाल करवा दी गई है।

तक्षशिल कालोनी में केबल बदलते विद्युत निगम के कर्मचारी। (मवाना)

तक्षशिल कालोनी में केबल बदलते विद्युत निगम के कर्मचारी। (मवाना)

तक्षशिल कालोनी में केबल बदलते विद्युत निगम के कर्मचारी। (मवाना)

तक्षशिल कालोनी में केबल बदलते विद्युत निगम के कर्मचारी। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed