फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Power supply disrupted in Madhavpuram Sectors 1 and 2 due to a fault.

Meerut News: माधवपुरम के सेक्टर एक व दो में फाल्ट से ठप रही आपूर्ति

Wed, 22 Jul 2026 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 22 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in Madhavpuram Sectors 1 and 2 due to a fault.

विज्ञापन
शहर में कई स्थानों पर आपूर्ति बाधित होने से परेशान रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विद्युत लाइन में फाल्ट आने से बुधवार को माधवपुरम सेक्टर एक और दो में दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रही। शाम को फाल्ट ठीक होने के बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारू हुई।
सेक्टर दो निवासी मधुबाला शर्मा ने बताया कि सुबह से बिजली कटने से कॉलोनी के लोगों को बहुत परेशानी हुई। बिजली के अभाव में लोग पानी के लिए भी तरस गए।
गिरीश भारद्वाज ने बताया कि शारदा रोड बिजलीघर से जुड़े भगवतपुरा, भूमिया का पल, ईश्वरपुरी, जाटव गेट इलाके में दिनभर बिजली की ट्रिपिंग होती रही। भगवतपुरा में तीन घंटे बिजली की कटौती हुई। दिल्ली रोड स्थित देवलोक कॉलोनी में भी बिजली की आंखमिचौली चलती रही।
विज्ञापन

मरम्मत कार्यों के चलते रंगोली बिजलीघर, नौचंदी बिजलीघर, परतापुर बिजलीघर से जुड़े इलाकों में भी आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान रहे।अजंता कॉलोनी में लो वोल्टेज के कारण बिजली उपकरण नहीं चल पाए। शिवलोकपुरी कंकरखेड़ा में भी दिन में कई बार बिजली की कटौती से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता वितरण मेरठ-1 रजनीकांत मिश्र का कहना है कि माधवपुरम समेत दिन में हुए सभी विद्युत फाल्टों को ठीक करा दिया गया है। विद्युत टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। लोगों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed