{"_id":"6a46ce5e2c7f0e6004011fec","slug":"power-outages-caused-inconvenience-in-several-areas-of-the-city-meerut-news-c-72-1-mct1009-155595-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती ने किया परेशान
Fri, 03 Jul 2026 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
- घंटाघर पर पोल तिरछा होने के कारण आपूर्ति हुई प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उमस भरी गर्मी में बिजली उपभोक्ताओं को भी पिछले कई दिनों से परेशान होना पड़ रहा है। घंटाघर, छतरीवाला पीर, माधवपुरम, दिल्ली रोड, कंकरखेड़ा, गंगानगर समेत कई इलाकों में बृहस्पतिवार को भी बिजली आपूर्ति बाधित होती रही।
घंटाघर के छतरीवाला पीर इलाके में बिजली का पोल तिरछा होने के कारण समस्या बनी रही। क्षेत्र के लोहा मंडल में पोल तिरछा होने के कारण क्षेत्र में कई घंटे तक बिजली नहीं रही। छतरी वाला पीर इलाके में विद्युत लाइन के ऊपर पेड गिरने के कारण उपभोक्ता परेशान रहे। दिन में पेड़ को लाइन के ऊपर से हटाया गया और पोल को भी सीधा करने का कार्य किया गया। इस कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा माधवपुरम क्षेत्र में ट्रांसफार्मर बदलने के बाद कुछ राहत उपभोक्ताओं को मिली। हालांकि शाम के समय बार बार बिजली आने जाने के कारण उपभोक्ताओं को परेशान भी होना पड़ा।