{"_id":"6a466d51d6d830f2910b27d0","slug":"power-outage-in-half-the-town-due-to-a-fault-in-the-incoming-machine-residents-suffered-in-the-heat-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112862-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: इनकमिंग मशीन में खराबी से आधे कस्बे की बिजली गुल, गर्मी में लोग रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: इनकमिंग मशीन में खराबी से आधे कस्बे की बिजली गुल, गर्मी में लोग रहे बेहाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के बिजलीघर की इनकमिंग मशीन में खराबी आने से बृहस्पतिवार को आधे कस्बे की विद्युत आपूर्ति कई घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद तकनीकी खराबी दूर होने पर आपूर्ति बहाल की जा सकी।
बृहस्पतिवार की सुबह नगर के बिजलीघर की इनकमिंग मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते 33 केवी लाइन भी प्रभावित होने से कस्बे के बड़े हिस्से की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली चले जाने से घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद हो गए। भीषण गर्मी के बीच लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया। वहीं दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से ओवरलोड और तकनीकी कारणों से बार-बार बिजली कटौती हो रही है। इससे आमजन परेशान है। उनका कहना है कि अघोषित कटौती और ट्रिपिंग की समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। ऊर्जा निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर खराबी दूर करने का कार्य शुरू किया। दोपहर बाद इनकमिंग मशीन की मरम्मत और लाइन का फाल्ट ठीक होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य हो सकी।
एक्सईएन दुर्गेश कुमार जायसवाल ने बताया कि इनकमिंग मशीन में तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति बाधित हुई थी। खराबी दूर कर विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से चालू करा दी गई है।