फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Power outage for two to six hours in Sadar Bazar, Lisari Road, and Kankarkheda.

Meerut News: सदर बाजार, लिसाड़ी रोड और कंकरखेडा में दो से छह घंटे तक बिजली गुल

Sun, 28 Jun 2026 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Power outage for two to six hours in Sadar Bazar, Lisari Road, and Kankarkheda.
मेरठ..कंवलजीत..थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के पंजाबी पुरा, गुरु नानक नगर और माधवपुरम में बार-बार बि
- भीषण गर्मी में लगातार बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भीषण गर्मी के कारण शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दो से लेकर छह घंटे तक की बिजली कटौती कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया। सदर बाजार, लिसाड़ी रोड स्थित तारापुरी, अबरार कॉलोनी, जाकिर कॉलोनी, फतेहउल्लापुर, देवलोक कॉलोनी, श्रद्धापुरी कंकरखेड़ा आदि क्षेत्रों में खूब बिजली कटौती हुई। इस कारण लोग गर्मी में बुरी तरह परेशान हो गए।
लिसाड़ी रोड निवासी नासिर सैफी ने बताया कि शुक्रवार को केबल जलने से तारापुरी, अबरार कॉलोनी आदि क्षेत्रों में में भी लगभग छह घंटे तक बिजली कटने से लोग बेहाल रहे। जाकिर कॉलोनी में छह घंटे आपूर्ति बाधित रही। फतेहउल्लापुर में पूरे दिन बिजली के कट लगते रहे और लोगों को 24 घंटे में लगभग आठ घंटे बिजली संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन

माधवपुरम बिजलीघर से जुड़े गणेशपुरी, खत्ता रोड, ब्रह्मपुरी के क्षेत्र सरस्वती लोक में भी केबल जलने से बिजली आपूर्ति प्रभावित होती रही। राकेश माहेश्वरी सहित अन्य लोगों ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित देवलोक कॉलोनी में भी दिन में तीन घंटे की बिजली कटौती ने परेशान किया। लोगों के इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए और पानी को लेकर भी लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल रज्जन ने बताया कि शनिवार को लो वोल्टेज के कारण खैरनगर में दवा व्यापारी दिन भर परेशान रहे। सदर व्यापार मंडल के महामंत्री सुनील दुआ ने बताया कि सदर बाजार में शाम के समय हर रोज बिजली कट रही है। दिन में गर्मी के कारण लोग बाजार में नहीं आते और शाम को व्यापार के समय बिजली गुल हो जाती है। शनिवार शाम छह बजे से लगभग तीन घंटे बिजली कटी।

श्रद्धापुरी कंकरखेड़ा, शिवलोकपुरी, सैनिक विहार, सरस्वती विहार, गणपति एन्क्लेव में शनिवार रात लगभग दो घंटे बिजली कटौती हुई। भाजपा नेता डॉ. गौरव मित्तल का कहना है कि गर्मी बढ़ते ही अघोषित बिजली कटौती शुरू हो जाती है, इससे पूरे शहर के लोग परेशान है। इसके अलावा गिरीश भारद्वाज ने बताया कि शारदा रोड बिजलीघर से जुड़े ब्रह्मपुरी इलाके में लो वोल्टेज के कारण परेशानी रही। कुछ लोगों ने कहा कि बिजलीघर पर फोन मिलाया गया तो संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed