{"_id":"6a48fed05eca3481b206b5dd","slug":"power-out-all-night-people-left-desperate-for-water-too-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112879-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रात भर बिजली ठप, पानी को भी तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रात भर बिजली ठप, पानी को भी तरसे लोग
Sat, 04 Jul 2026 06:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 04 Jul 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
बूढा बाबू मोहल्ले का ट्रांसफार्मर फुंकने से बनी समस्या, मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर चालू की आपूर्ति
ओवरलोडिंग के कारण फुंका ट्रांसफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के बूढ़ा बाबू मोहल्ले में शुक्रवार रात ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों ने पूरी रात गुजारी। पेयजल संकट भी गहरा गया। लोग पानी के लिए भी तरस गए। शनिवार शाम ऊर्जा निगम ने मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की।
शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे अचानक ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे मोहल्ले की बिजली चली गई। सूचना पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ट्रांसफार्मर बदलने में समय लगने के कारण शनिवार शाम तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। बिजली गुल रहने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए और लोग रातभर गर्मी से बेहाल रहे। दिन में भी बिजली नहीं मिलने से पानी की मोटरें नहीं चल सकीं, जिससे घरों में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई।
ऊर्जा निगम के एसडीओ टाउन रूपेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण खराब हुआ था। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मोबाइल ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। आपूर्ति बहाल होने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत महसूस की।