फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Power goes but no power of power, Minister of State for External Affairs ran the RTO

डग्गामार वाहन प्रकरण : सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने एआरटीओ को दौड़ाया

Wed, 05 Apr 2017 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 05 Apr 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
Power goes but no power of power, Minister of State for External Affairs ran the RTO
रोडवेज बस

सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे मुकेश सिद्धार्थ पर डग्गामार वाहनों की धरपकड़ कर रहे एआरटीओ प्रवर्तन दीपक शाह के साथ अभद्रता करने और टीम को दौड़ाने का आरोप लगा है। एआरटीओ मामले की शिकायत करने एसएसपी आवास पर पहुंचे, लेकिन छुट्टी होने के चलते उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। एआरटीओ ने सोमवार को मामले की शिकायत एसएसपी से करने की बात कही है। वहीं, मुकेश सिद्धार्थ ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

विज्ञापन


सपा सरकार में उत्तर प्रदेश राज्य अनुसूचित आयोग के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) रहे मुकेश सिद्धार्थ का ट्रांसपोर्ट का पुराना व्यवसाय है। उन पर बिना परमिट के मेरठ से दिल्ली के लिए दर्जनों बसे डग्गामारी में चलाने  के आरोप लगते रहे हैं। आरटीओ का प्रवर्तन दस्ता पिछले एक सप्ताह से डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चला रहा है। मवाना और किठौर रोड पर डग्गामार वाहनों का सफाया करने के बाद अब दिल्ली रूट की बारी है। एआरटीओ प्रवर्तन दीपक शाह ने बताया कि रविवार सुबह वे अपनी टीम के साथ दिल्ली रोड पर चलने वाली डग्गामार बसों को पकड़ रहे थे। इसकी सूचना पर वहां मुकेश सिद्धार्थ अपने दर्जनों साथियों और डग्गामार वाहन संचालकों के साथ पहुंचे और उन्हें किसी भी बस पर हाथ लगाने पर भुगत लेने की धमकी दी। उन्होंने सरकारी आदेश का हवाला दिया तो उन्होंने हंगामा कर दिया और मारपीट पर उतारू हो गए। वे वहां से जिधर भी चलते वे पीछे-पीछे वहीं चले आते। इस बीच उनकी सिद्धार्थ लिखी दो बसें निकल गईं। 
विज्ञापन


सपा सरकार में खूब चलीं डग्गामार बसें
पूर्ववर्ती सपा सरकार में डग्गामार बसें रोडवेज के समानांतर चलती रहीं। बस संचालकों ने अपनी बसों का रंग भी रोडवेज की अनुबंधित बसों के रंग के जैसा करा लिया और बसों पर उत्तर प्रदेश परिवहन की जगह उत्तर प्रदेश परिवार लिख लिया। अनुबंधित बसों की आड़ में ऑपरेटर अपनी डग्गामार बसों को भी चलाकर मोटी कमाई करते रहे। रोडवेज अधिकारी जिला प्रशासन से लेकर शासन तक शिकायत करते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई सरकार के बाद चल रहा डंडा 
प्रदेश में नई सरकार के आते ही आरटीओ का प्रवर्तन दल लगातार डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। किठौर रूट पर चल रहे वाहनों को लगभग हटा दिया गया है। आरटीओ सिटी कमल गुप्ता का कहना है कि डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed