फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Power failure in scorching heat: twenty thousand people of 10 colonies troubled in Meerut

लोग बेहाल: एक तो भीषण गर्मी, उसपर बिजली गुल, 10 कॉलोनियों की करीब 20 हजार की आबादी रही परेशान

Thu, 13 Jun 2024 11:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Jun 2024 11:55 AM IST
सार

मेरठ में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं वहीं कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठीक न होने पर लोग रात भर बेहाल रहे। 

विज्ञापन
Power failure in scorching heat: twenty thousand people of 10 colonies troubled in Meerut
ट्रांसफार्मर फुंके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शताब्दी नगर में 33केवी की लाइन में फाल्ट होने के कारण घंटाघर और प्यारेलाल बिजलीघर क्षेत्रों में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक बिजली गुल रही। इसके चलते इन बिजलीघरों से जुड़ी 10 कॉलोनियों की करीब 20 हजार की आबादी रातभर गर्मी से बेहाल रही। लोग बिजली के आने का इंतजार करते रहे। कई क्षेत्रों में पानी का संकट भी गहरा गया। गंगानगर में भी रातभर बिजली गुल रहने से लोग बेहाल रहे। वहीं, बिजली न मिलने से गुस्साए लोगों ने कई जगह हंगामा किया।

विज्ञापन


ऐसे हालात में मोदीपुरम क्षेत्र से वैकल्पिक व्यवस्था कर कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति कराई गई। यहां बुधवार दोपहर एक बजे आपूर्ति सुचारू हुई। इसके अलावा फाल्ट के कारण ही ब्रह्मपुरी, देव लोक कालोनी, मोहकमपुर आदि क्षेत्र भी प्रभावित रहे। फाल्ट ठीक होने के बाद भी अधिक लोड होने के कारण बार-बार आपूर्ति प्रभावित होती रही।
विज्ञापन


मंगलवार रात सात बजे करीब शताब्दी नगर में 33 केवी की लाइन पर फाल्ट हुआ। इस कारण खैर नगर, वैली बाजार, छतरी वाला पीर, जली कोठी, पूर्वा फैयाज अली, अहमदनगर, दवा बाजार, लोहा मंडी, प्यारेलाल अस्पताल आदि क्षेत्रों में बिजली नहीं रही। पूरी रात कर्मचारियों को लाइन पर फाल्ट नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सात बजे लाइन के केबल बॉक्स के खराब होने की जानकारी मिली। इसके बाद बॉक्स को ठीक कराया गया। पूरी रात क्षेत्र में बिजली गुल रही। दोपहर एक बजे फाल्ट ठीक किया गया।

शारदा रोड, मोहकमपुर, शॉप्रिक्स मॉल, देवलोक कालोनी, बह्मपुरी क्षेत्र में भी फाल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित रही। देवलोक कालोनी में तो सुबह 4 बजे से बुधवार सुबह 10 बजे तक बिजली बार-बार आती जाती रही। क्षेत्र के अकरम कुरैशी ने बताया कि रातभर लोग परेशान रहे। अधिशासी अभियंता महेश कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति सुचारू कराई गई। 

कई लोगों ने लिया होटलों का सहारा
गंगानगर सहित आसपास के क्षेत्र में बिजली गुल होने से बेहाल कुछ लोगों ने रात में होटल में आश्रय लिया। गंगानगर मीरा गार्डन निवासी सुब्रतो सेन ने बताया कि इनवर्टर भी काम नहीं कर रहे। ऊर्जा निगम की टीम से संपर्क किया गया मगर राहत नहीं मिली।अशोक कुमार ने बताया कि साले की शादी है। पूरा परिवार अपने कार्य में व्यस्त रहा। पूरे दिन लाइट नहीं रही। अब ससुराल में ही रुकेंगे। होटल हारमनी संचालक नवीन अरोड़ा ने बताया कि रात में होटलों के अधिकतर कमरे बुक हो गए।  

 

गुरुनानक नगर में ट्रांसफार्मर में लगी आग, छह घंटे बिजली गुल
रामलीला ग्राउंड बिजलीघर क्षेत्र के गुरुनानक नगर में 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में एबीसी केबल में बुधवार शाम को छह बजे आग लग गई। एहतियात के तौर पर क्षेत्र के आसपास की आपूर्ति को बंद कर दिया गया। यहां केबल को सही होने में करीब छह घंटे लग गए। इस कारण गुरुनानक नगर में आपूर्ति बाधित रही।  

गंगानगर में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब
गंगानगर द्वितीय उपकेंद्र में मंगलवार रात दस बजे करीब 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण गंगानगर के अब्दुलापुर, आईआईएमटी, ग्लोबल सिटी, गंगा धाम सहित अन्य क्षेत्रों में रातभर बिजली नहीं रही। यहां पूरी रात क्षेत्र के लोग सड़क पर घूमते रहे। बाद में अन्य 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से आपूर्ति सुचारू कराई गई। एक ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने के कारण बिजली आपूर्ति ठीक प्रकार से नहीं हो सकी। एक-एक घंटे के अंतराल पर प्रत्येक फीडर पर बिजली आपूर्ति कराई गई। अधिकांश क्षेत्रों में पूरी रात बिजली नहीं रही। अन्य फीडर से सभी क्षेत्रों में दो-दो घंटे की सप्लाई दी गई। बुधवार रात को यहां नया ट्रांसफार्मर पहुंचा।

शताब्दीनगर में फाल्ट के कारण घंटाघर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। गंगानगर में भी ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। गंगानगर में आज नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। - राजेंद्र बहादुर, अधीक्षण अभियंता शहर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed