{"_id":"6691d1f22367c874460d46c5","slug":"power-failure-in-neel-gali-traders-closed-shops-before-time-meerut-news-c-72-1-mrt1058-118592-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नील गली में बिजली गुल, व्यापारियों ने समय से पहले बंद की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नील गली में बिजली गुल, व्यापारियों ने समय से पहले बंद की दुकानें
विज्ञापन
मेरठ। सराफा बाजार नील गली में बिजली न होने के कारण व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी क्षेत्र में बिजली न होने के कारण व्यापारियों ने शाम 6 बजे के बाद ही दुकानें बंद कर दीं। यहां पिछले तीन दिनों से बिजली विभाग की ओर से तार बदलने का कार्य किया जा रहा है।
आए दिन तारों का जाल होने के कारण यहां फाल्ट होते रहते हैं। अभी चार दिन पूर्व ही यहां फाल्ट के कारण तारों में आग लग गई थी, जिसके चलते व्यापारियों को परेशान होना पड़ा था। फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाकर आग पर काबू पाया गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को बिजली विभाग की ओर से यहां तारों को बदलने का कार्य शुरू किया गया। बृहस्पतिवार को करीब 8 घंटे तक बाजार में बिजली नहीं रही। यही हाल शुक्रवार को रहा। व्यापारी संत कुमार वर्मा ने बताया कि तार बदलने के कारण कई घंटे तक नील गली समेत कई बाजारों में बिजली नहीं रही।
व्यापारियों ने बताया कि उनकी ओर से शाम 6 बजे के बाद ही दुकानों को बंद कर दिया। आए दिन बिजली न होने के कारण क्षेत्र के व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों ने कहा कि यहां तार डाले गए हैं तो उस लाइन पर कनेक्शन का लोड नहीं डाला गया है, जिस कारण अभी तक पुरानी लाइन पर लोड है और फाल्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन
शहर के कई क्षेत्रों में दिनभर आती जाती रही बिजली
मेरठ। शुक्रवार को भी शहर के कई क्षेत्रों में दिनभर बिजली आती जाती रही। बिजली के झटकों के कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। घंटाघर क्षेत्र के पटेल नगर में सुबह 8 बजे से लेकर 9 बजे तक बिजली नहीं रही। क्षेत्रीय निवासी अकरम ने बताया कि इसके बाद दोपहर 12 बजे बिजली गई जो दोपहर 1 बजे के आस पास आई। शाम 5:20 पर बिजली गई जो कि शाम 6:34 पर आई। बिजली न होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। इसके अलावा शहर में शास्त्रीनगर, दिल्ली रोड, शारदा रोड, ब्रह्मपुरी, भूमियापुल, जागृति विहार, मेडिकल आदि क्षेत्रों में बिजली बार बार आती जाती रही। हर एक घंटे में 15 से 20 मिनट की कटौती होती रही।