फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sectarian tensions

सोहराब गेट चौकी के पास सांप्रदायिक तनाव  

Thu, 17 Mar 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 17 Mar 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sectarian tensions
जमीन रखे लोहे के खोखे। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सोहराब गेट पुलिस चौकी के पास खाली पड़ी जमीन पर बीती रात खोखे रखे जाने से माहौल गरमा गया। मार्केट के व्यापारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाकर अफसरों के पास पहुंच गए। जबकि दूसरे समुदाय के लोगों की भीड़ मौके पर जमा होने लगी। पुलिस अफसरों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर मामला शांत किया।

सोहराब गेट पुलिस चौकी के पास दीपक की कंफेक्शनरी और राकेश की स्टेशनरी शॉप है। उनकी दुकान के सामने कई वर्षों से करीब 110 गज जमीन खाली पड़ी है। बुधवार सुबह जब व्यापारी मार्केट पहुंचे तो इस जमीन पर लोहे के खोखे देख व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारी दीपक रका आरोप है कि आरिफ पक्ष ने यह खोखे रखकर जमीन कब्जाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


वह कई साल पुराना एक बैनामा दिखाकर जमीन को अपना होने का दावा कर रहे है,ं जबकि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उनका एक पार्षद भी साथ दे रहा है। इस जमीन पर पहले भी कब्जे की कोशिश हुई है। व्यापारियों का कहना था कि इस स्थान पर काफी समय से होलिका दहन भी होता है। व्यापारी एकत्रित होकर एसपी सिटी, एसएसपी कार्यालय पहुंचे और मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच आरिफ पक्ष की ओर से भी सैकड़ों लोेग मौके पर जमा होने शुरू हो गए। आरिफ पक्ष ने दावा किया कि यह जमीन उनकी है और इसका बैनामा भी उनके पास है। दूसरा पक्ष बेवजह की शिकायत बाजी कर रहा है। मौके पर फोर्स लेकर पहुंचे एसपी सिटी और सीओ कोतवाली ने लोगों को समझाकर वापस भेजा।
---------
इस जमीन के संबंध में सिविल कोर्ट में केस विचाराधीन है। दोनों पक्षों को समझा दिया गया कि वह माहौल खराब न करें।- अजय अग्रवाल इंस्पेक्टर कोतवाली 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed