फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   power cut due to shut down in city

नहीं मिल रही बिजली से राहत, फाल्ट और शटडाउन में गुल हो रही बिजली

Mon, 30 Aug 2021 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
power cut due to shut down in city
फॉल्ट और शटडाउन में गुल हो रही बिजली
विज्ञापन

मेरठ। तमाम दावों के बाद भी शहरवासियों को बिजली कटौती से निजात नहीं मिल रही है। फाल्ट और शटडाउन के चलते बिजली के गुल होने से लोगों को गर्मी और उमस से परेशान होना पड़ रहा है। रविवार को भी मोहकमपुर क्षेत्र में तीन घंटे की कटौती हुई।
पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने उपभोक्ताओं तक निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए हुए हैं। निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को बिजलीघरों का रात में दौरा करने को भी कहा गया, ताकि कर्मचारी अलर्ट रहें। लेकिन अभी भी बिजली आपूर्ति में सुधार की जरूरत है। फाल्ट और शटडाउन के नाम पर हर बिजलीघर क्षेत्र में आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन

रविवार को रैपिड रेल परियोजना के लिए गए शटडाउन के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मोहकमपुर बिजलीघर की आपूर्ति ठप रही। इसके चलते बिजलीघर के हजारों उपभोक्ताओं को तीन घंटे तक बिना बिजली रहना पड़ा। हालांकि विभाग ने शटडाउन की जानकारी पहले ही दे दी थी। लेकिन उपभोक्ताओं का कहना है कि अक्सर रविवार को शटडाउन दिया जाता है और रविवार के दिन ही बिजली की सर्वाधिक जरूरत होती है। काम पूरा होने के बाद शटडाउन वापस कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौचंदी, लेडीज पार्क, पुराना आरटीओ, जागृति विहार, एमईएस, सोफीपुर, रोहटा रोड, बेगमपुल, सदर, काजीपुर, मेडिकल, अमन विहार, अम्हैड़ा, शारदा रोड, बिजली बंबा बाईपास, विकासपुरी, लिसाड़ी गेट आदि बिजलीघर क्षेत्र में भी बिजली की आवाजाही बनी रही। अधीक्षण अभियंता शहर विजयपाल ने बताया कि रैपिड रेल परियोजना में चल रहे ओवरहेड लाइनों को अंडरग्राउंड करने के कार्य के लिए शटडाउन देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed