फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Potholes on the road are causing accidents

Meerut News: सड़क के गड्ढे बन रहे हादसों की वजह

Mon, 12 Oct 2026 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Potholes on the road are causing accidents
लावड़ - लावड़ - मसूरी मार्ग पर गहरे गड्ढे। स्रोत : संवाद
- धीमी गति से चल रहा चौड़ीकरण का कार्य, लावड़-मसूरी मार्ग पर रोजाना गुजरते हैं हजारों वाहन
विज्ञापन

- मां-बेटे की मौत के हादसे के बाद उठी गड्ढे भरने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। लावड़-मसूरी मार्ग पर गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। सोमवार को गैस सिलिंडरों से लदे ट्रक की टक्कर से महिला प्रिया और उसके आठ दिन के नवजात की मौत के हादसे की एक वजह लोग सड़क के गड्ढों को बता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढे से बचने के प्रयास में ट्रक चालक ने बाइक के नजदीक से वाहन निकालने की कोशिश की, जिससे टक्कर हुई। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
लोगों का आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं और सुबह-शाम सब्जी मंडी भी लगती है। इसके बावजूद गड्ढों को भरने की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लावड़-मसूरी मार्ग पर लंबे समय से गड्ढों की समस्या बनी हुई है। मार्ग का चौड़ीकरण प्रस्तावित है और इसके लिए सड़क के दोनों ओर खुदाई की जा रही है। विद्युत लाइन को भी शिफ्ट किया जा रहा है, लेकिन काम की गति धीमी होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई स्थानों पर गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। बारिश होने पर इनमें पानी भर जाता है, जिससे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता।
विज्ञापन


कोट...
मार्ग पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। बारिश में पानी भरने से खतरा और बढ़ जाता है। संबंधित विभाग को जल्द गड्ढे भरवाने चाहिए। -महेश सैनी, निवासी लावड़
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क चौड़ीकरण का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। निर्माण पूरा होने तक सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए गड्ढों की मरम्मत जरूरी है। -कपिल सैनी, व्यापारी


सब्जी मंडी लगने के कारण सुबह-शाम मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। विभाग को जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए।
- बॉबी, व्यापारी

लावड़ - लावड़ - मसूरी मार्ग पर गहरे गड्ढे। स्रोत : संवाद

लावड़ - लावड़ - मसूरी मार्ग पर गहरे गड्ढे। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed