फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Potato and mustard farmers worried due to drizzle

Meerut News: बूंदाबांदी से आलू व सरसों उगाने वाले किसान चिंतित

Thu, 19 Mar 2026 09:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Potato and mustard farmers worried due to drizzle
माछरा। किसान ने खुदाई कर आलू छटाई के लिए खेत में लगाया ढेर ।फोटो संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। क्षेत्र में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार हो गया। परंतु किसानों की चिंता बढ़ गई है।

बृहस्पतिवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी देखकर आलू उत्पादक किसान चिंतित हो गए। किसान राकेश, मनोज, वकील, विनय आदि ने बताया कि आलू की पूरी खुदाई भी नहीं हो पाई है। कुछ किसानों ने आलू खुदाई कर खेत में ही ढेर लगा रखा है जिससे उसकी श्रेणी वाइज छंटाई हो सके। कुछ किसान सरसों की खेती करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी सरसों की फसल पक्की खड़ी है। कुछ खेत में कटी पड़ी है। किसान आरिफ, पंकज, बृजेश आदि का कहना है कि इन दिनों बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना हो जाती है। पकी सरसों की फसल पर यदि ओलावृष्टि हो जाए तो सरसों खेत में ही झड़ जाती है। जिससे काफी नुकसान होता है। कुछ किसानों ने खेत पलेवा कर अगेती भुट्टे वाली मक्का, गन्ना, पेठा आदि की बुवाई को तैयार खेत किए हैं। उनकी बुवाई को देखते हुए किसानों का कहना है कि खेत तैयार है। यदि बारिश हुई तो इनकी बुवाई लेट हो जाएगी। मौसम को लेकर किसान काफी चिंतित दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed