फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Postmen should get Aadhaar cards made for children below five years of age: Kapoor

पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं पोस्टमैन : कपूर

Tue, 01 Jul 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Postmen should get Aadhaar cards made for children below five years of age: Kapoor
मेरठ। छावनी स्थित मुख्य डाकघर में सीनियर पोस्टमास्टर आरसी राणा की अध्यक्षता में दोनों प्रधान डाकघरों में पोस्ट फोरम सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में पोस्ट फोरम सलाहाकार समिति सदस्य राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर ने बताया कि पांच वर्ष से कम आयु वाले बच्चों के आधार कार्ड पोस्टमैन द्वारा बनवाने की व्यवस्था होनी चाहिए। पिछले दिनों से बंद की गई थी यह सेवा फिर से चालू की जाए।
विज्ञापन

सलाहाकार समिति सदस्य सरबजीत कपूर ने कहा कि पीएलआई और आरपीएलआई के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाए जाएं। इस स्कीम का लाभ सभी को मिलना चाहिए। प्रधान डाकघर में 10 रुपये के पोस्टल आर्डर की उपलब्ध शाखाओं में ओटीओएस की कमी और अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था के बारे में सुझाव दिए गए। बालिका के जन्म के समय से सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलने की व्यवस्था के संबंध में रचना बाटला, ऋतु मांगलिक ने सुझाव दिए। मोहित जैन ने कहा कि डाकघर की योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए शहर में जगह-जगह बैनर एवं बोर्ड लगवाए जाएं। इस दौरान दिनेश चंद्र जैन, योगेश चंद्र जैन, रचना बाटला, मोहित जैन, राजेंद्र सिंह, सुखदेव शर्मा, हरदन सिंह रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed