फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Posters written 'Sorry Bubu' on the wall in Ganganagar

Meerut News: गंगानगर में दीवार पर लगे ‘सॉरी बुबू’ लिखे पोस्टर

Wed, 29 Jan 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Posters written 'Sorry Bubu' on the wall in Ganganagar
गंगानगर डिवाइडर रोड पर एच ब्लॉक में लगे सॉरी बाबू लिखे पोस्टर। -- स्रोत सोशल मीडिया
कुछ प्रेमप्रसंग से जोड़ रहे, कुछ लोग बता रहे शरारत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। मेरठ से लेकर नोएडा तक ‘सॉरी बुबू’ लिखकर पोस्टर लगा दिए गए हैं। गंगानगर डिवाइडर रोड, बी ब्लॉक सहित मुख्य स्थानों पर मंगलवार को पोस्टर लगे मिले। कुछ लोग इसे प्रेमप्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ शरारती तत्वों की हरकत बता रहे हैं। इसको लेकर एक रील भी वायरल हो रही है। पुलिस भी इन पोस्टरों की जांच कर रही है।

गंगानगर थाना इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि इस तरह के पोस्टर की जानकारी सामने आई है। जिन स्थानों पर यह पोस्टर लगे हैं। वहां आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह के पोस्टर करीब एक माह पूर्व भी गंगाटावर, शनि मंदिर और बी ब्लॉक में लगाए गए थे। परंतु किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। अब पिछले दो-तीन दिन के दौरान फिर से यह पोस्टर एच ब्लॉक, डिवाइडर, बिजली के खंभे सहित मुख्य चौराहों पर लगाए गए हैं। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला के मुताबिक इस तरह की जानकारी मुझे नहीं मिली है। गंगानगर थाना पुलिस से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed