{"_id":"5e348f038ebc3e4b5b6f56bb","slug":"poster-compition-organised-in-nss-camp-mawana-news-mrt466452499","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस शिविर में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस शिविर में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन
दूसरे सत्र में खेल एवं व्यायाम का महत्व बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। एएसपीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन शुक्रवार को प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों के मध्य पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का विषय नमामि गंगे एवं जल प्रदूषण रहा। प्रतियोगिता की शुरुआत में डॉ. सचिन कुमार द्वारा जल प्रदूषण के बारे में बताया गया। डॉ. रक्षा गुप्ता द्वारा सभी स्वयंसेवकों को गंगा के जल का वैज्ञानिक महत्व बताया। वहीं, नदी के जल की विशेषताओं के बारे में अवगत कराया। इसके उपरांत टोलीवार स्वयंसेवकों ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया।
निर्णायक मंडल में डॉ. पूनम रानी एवं दुलीचंद महला रहे। कार्यक्रम अधिकारी अमरीता कुमारी ने बताया कि विजेताओं का नाम शिविर के समापन समारोह में घोषित किया जाएगा। द्वितीय सत्र में महाविद्यालय खेलकूद प्रभारी दुलीचंद महला ने स्वयंसेवकों को खेल एवं व्यायाम का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि जिस तरह हमारे जीवन में ज्ञान आवश्यक है उसी तरह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद व व्यायाम अनिवार्य है। उन्होंने स्वयंसेवकों को कुछ ऐसे व्यायाम भी बताए, जिन्हें नियमिति रूप से करने पर शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होने स्वयंसेवकों कबड्डी, वॉलीबाल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबाल आदि खेलों का इतिहास एवं इन्हें खेलने का तरीका बताया। इसके उपरांत पुरुष स्वयंसेवकों के मध्य दल बनाकर वॉलीबाल मैच हुआ। वहीं, महिला स्वयंसेवकों के मध्य दल बनाकर खो-खो का मैच खेला गया। शिविर में नवीन कुमार, अमरजीत व स्वयंसेवकों प्रखर प्रकाश गोयल, सागर सिंह, वैशाली आदि का विशेष सहयोग रहा।