फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Posing as a CBI officer, an elderly man was digitally arrested and duped of Rs 10 lakh.

Meerut News: सीबीआई अधिकारी बता बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर दस लाख की ठगी

Tue, 11 Nov 2025 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
Posing as a CBI officer, an elderly man was digitally arrested and duped of Rs 10 lakh.
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने किया ठगी का केस, पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी
विज्ञापन

-एक महीने पूर्व हुई थी वारदात, पीड़ित ने अब दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र के बुजुर्ग दिलशाद आलम को साइबर आरोपियों ने दो दिन डिजिटल अरेस्ट कर 10 लाख की ठगी कर ली। आरोपियों ने सीबीआई अधिकारी बनकर घटना का अंजाम दिया। बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस व परिजनों को मामले की जानकारी दी। साइबर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सदर बाजार थाना क्षेत्र में कैंट के छोटा रजबन निवासी दिलशाद आलम ने सोमवार को साइबर थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि छह अक्तूबर को उनके मोबाइल पर अतुल चौधरी नाम के युवक का फोन आया था। आरोपी ने कहा कि उनके बैंक खाते से लाटरी व गबन के पैसों की ट्रांजक्शन हुई है। दिलशाद ने आरोपी को किसी भी तरह की ट्रांजक्शन नहीं करने की जानकारी दी। इसके बाद बुजुर्ग ने आरोपी का फोन काट दिया था। आरोप है कि आरोपी लगातार दिलशाद के मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से वीडियो व फोन कॉल कर रहे थे। 9 अक्तूबर को बुजुर्ग ने आरोपी की वीडियो कॉल उठा ली थी। इसके बाद आरोपियों ने खुद को सीबीआई व क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर बुजुर्ग से बात की थी। साइबर आरोपियों ने बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर लिया था। आरोप है कि आरोपियों ने जेल भेजने की धमकी देकर दो दिन में 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने बुजुर्ग से ओर रुपयों की मांग की।इस पर दिलशाद को खुद के साथ ठगी का एहसास हुआ। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है पुलिस ने पीड़ित से पहले केस दर्ज कराने के लिए तहरीर मांगी थी, मगर तब उसने नहीं दी थी। अब तहरीर देने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साइबर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed