फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PoS machine network disrupted; farmers create a ruckus in Ikdi.

Meerut News: पॉश मशीन का नेटवर्क प्रभावित, किसानों का हंगामा

Mon, 15 Jun 2026 08:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 15 Jun 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
PoS machine network disrupted; farmers create a ruckus in Ikdi.
सुबह के समय खाद न बंटने पर हुआ हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सुबह 11 बजे तक पॉश मशीन का नेटवर्क प्रभावित होने के कारण जिले की कई सहकारी समितियों पर खाद का वितरण प्रभावित हो गया। ईकड़ी स्थित नानू किसान सेवा सहकारी समिति पर किसानों ने हांगामा किया। कर्मचारी गोदाम पर ताला लगाकर निकल लिए। जिसके बाद एक किसान ने खाद न मिलने से परेशान होकर आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और खाद वितरण शुरू कराया।

सोमवार सुबह रतौली, नगला, ईकड़ी, कक्केपुर, नानू और पाथौली समेत आसपास के गांवों के किसान खाद लेने के लिए समिति के गोदाम पर पहुंचे थे। किसानों ने बताया कि कर्मचारियों ने खाद का स्टॉक पर्याप्त न होने की बात कही थी। पुलिस के सामने खाद का वितरण शुरू हुआ तो अव्यवस्था फैल गई। नाराज किसानों ने समिति प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने किसानों को आश्वस्त किया कि खाद की उपलब्धता बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उधर एआर को-आपरेटिव अमित त्यागी का कहना है कि सोमवार को सुबह के समय नेटवर्क खराब होने के कारण पॉश मशीन नहीं चल रही थी। जिसके कारण कई समितियों पर किसानों ने नाराजगी जतायी। ईकड़ी में समिति पर एक गाड़ी यूरिया और भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed