फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Portal reopened for ITEP admission at CCSU

Meerut News: सीसीएसयू में आईटीईपी में प्रवेश के लिए पोर्टल फिर खुला

Wed, 15 Jul 2026 08:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Portal reopened for ITEP admission at CCSU
20 तक करा सकेंगे पंजीकरण, 21 जुलाई को जारी होगी वरीयता सूची
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में संचालित चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) बीए-बीएड एवं बीएससी-बीएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल एक बार फिर खोल दिया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 20 जुलाई तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय अनुसार इसमें केवल वे अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित एनसीईटी-2026 प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। ऐसे अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार 21 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर वरीयता सूची (मेरिट सूची) प्रकाशित की जाएगी। सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 23 और 24 जुलाई को आवंटित महाविद्यालय अथवा संस्थान में अपने मूल प्रमाण-पत्रों के साथ रिपोर्ट कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को 24 जुलाई तक निर्धारित शुल्क जमा करना होगा, जबकि संबंधित महाविद्यालयों एवं संस्थानों को 25 जुलाई 2026 तक पोर्टल पर सीट लॉक करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है, उन्हें दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed