फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Population imbalance is a threat to the country: Indresh Kumar

जनसंख्या असंतुलन देश के लिए खतरा : इंद्रेश कुमार

Mon, 03 Oct 2022 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Population imbalance is a threat to the country: Indresh Kumar
जनसंख्या असंतुलन देश के लिए खतरा : इंद्रेश कुमार
विज्ञापन

मेरठ। सैनिक बनकर सभी लोग समाज और करें देश हित में कार्य करें। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के लिए 27 नवंबर को दिल्ली जंतर-मंतर पर पहुंचकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाएं। जनसंख्या असंतुलन देश की एकता और अखंडता के लिए बड़ा खतरा है। यह कानून समाज और देश के लिए जरूरी है। यह बातें रविवार को सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहीं। महारैली में एक लाख लोगों से अधिक का लक्ष्य रखा गया है।
कुमार ने कहा कि यदि हिंदुस्तान के लोग अभी जागृत होकर एक साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग नहीं करेंगे तो इसके दुष्परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि भगवान से प्रार्थना करो कि कैलाश मान सरोवर हमारा था और हमारा हो जाए। कश्मीर में आतंकवादियों के सभी प्रयास असफल हुए हैं। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि विश्व का मात्र 2.4 प्रतिशत भूभाग भारत के पास है। हमारी आबादी 140 करोड़ है। विश्व की कुल आबादी का लगभग 18 प्रतिशत भार वहन करने वाले भारत में जनसंख्या का धार्मिक असंतुलन आने वाले समय में निश्चित रूप से भारत के सामाजिक ताने बाने के लिए अत्यंत विनाशकारी साबित होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संगठन की राष्ट्रीय संयोजिका और कश्मीरी विस्थापित बहन ममता सहगल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में गांव-गांव जाकर लोगों को अपने साथ जोड़कर एक विशाल रैली के रूप में दिल्ली जाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नीलकंठ ने कहा कि 27 नवंबर को राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर एक विशाल धरना-प्रदर्शन और ऐतिहासिक सभा के आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के उत्तर प्रदेश संरक्षक चौधरी अमन सिंह और संचालन नवीन प्रजापति व चहन सिंह बालियान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश प्रभारी रविंद्र गुर्जर, विनोद भाटी, दीपक कुमार, आशीष कुमार, तरुण कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को लेकर चर्चा की
मेरठ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार रविवार सुबह कचहरी पुल के निकट शांतिकुंज अपार्टमेंट में मिलेनियम पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अंकित मदन शर्मा के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को लेकर चर्चा की और मीडिया से भी मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि यह कानून बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed