फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pootha me yuvak ko goli maari

दलित युवक को मारी गोली, महिलाओं ने किया थाने में हंगामा

Thu, 04 Jan 2018 11:28 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 04 Jan 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
pootha me yuvak ko goli maari
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

टीपी नगर थाना क्षेत्र के पूठा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दलित युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में जातिगत तनाव की स्थिति बनी। महिलाओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव सुंदर उर्फ पूठा निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि उसका पोता नीरज बुधवार सुबह नौ बजे गांव में इंडियन आयल डिपो के पास दोस्तों के साथ खड़ा था। आरोप है कि इस दौरान वहां साथियों के साथ पहुंचे गांव के अंकित भाटी ने नीरज से गालीगलौज की। जातिसूचक शब्द कहे और उसकी कमर में गोली मारकर फरार हो गए। घायल नीरज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


महेंद्र का आरोप है कि करीब तीन माह पूर्व उनका अंकित भाटी से झगड़ा हुआ था। हालांकि दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी। लेकिन अंकित मन ही मन रंजिश रखता था, इसी वजह से उसने ये घटना की है। इंस्पेक्टर टीपी नगर ने बताया कि तहरीर पर अंकित और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं थाने में धरने पर बैठीं
घटना से गुस्साए पीड़ित परिवार और गांव की दलित महिलाओं ने टीपी नगर थाने पहुंचकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि आरोपी पक्ष गांव में दबंगई दिखाता है। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़ गईं और धरना देकर बैठ गईं। पुलिस से भी उनकी कहासुनी हुई। इंस्पेक्टर टीपी नगर ब्रजेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed