फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pond overflow destroys 15 bighas of sugarcane crop.

Meerut News: तालाब के ओवरफ्लो ने उजाड़ी 15 बीघा गन्ने की फसल

Sun, 19 Jul 2026 07:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Pond overflow destroys 15 bighas of sugarcane crop.
बहसूमा। खेत में बर्बाद गन्ने की फसल को देख किसान माथा पकड़कर बैठा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। कस्बे के मोहल्ला काकड़ों वाला निवासी किसान सुबोध शर्मा की फूल सिंह देवता वाले मार्ग पर स्थित करीब 15 बीघा गन्ना पौधे की फसल तालाब का पानी खेत में भर जाने के कारण पूरी तरह नष्ट हो गई। लगातार बारिश के चलते तालाब ओवरफ्लो हो गया। दीवार टूटने से पानी खेत में पहुंच गया और करीब 10 दिन तक जलभराव रहने से गन्ने का पौधा सड़कर सूख गया।
रविवार को किसान खेत पर पहुंचे तो पानी उतर चुका था, लेकिन पूरी फसल बर्बाद देखकर वह खेत में ही माथा पकड़कर बैठ गया। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें ढाढ़स बंधाया। किसान ने बताया कि फसल तैयार करने में लगी महीनों की मेहनत और हजारों रुपये की लागत डूब गई। ग्रामीण अनूप शर्मा, राजेंद्र, आदेश नागर और दिनेश नागर ने कहा कि यदि समय रहते तालाब की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कर दी जाती तो नुकसान टाला जा सकता था। किसानों ने प्रशासन से फसल का सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा दिलाने तथा तालाब की मरम्मत और स्थायी जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार ने बताया कि लेखपाल व नायब तहसीलदार से मौके का निरीक्षण कराकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। नियमानुसार किसान को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed