फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   polythene ban in meerut

पॉलीथिन मुक्त अभियान का पहले ही दिन पुरजोर विरोध

Sun, 07 Feb 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 07 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
polythene ban in meerut

शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के अभियान का पहले ही दिन पुरजोर विरोध हो गया। बुढ़ाना गेट एरिया में पॉलीथिन कैरी बैग्स जब्त करने निगम की टीम के साथ पहुंचे नगर स्वास्थ्य अधिकारी को व्यापारियों के गुस्से और धक्कामुक्की का सामना करना पड़ा। कई प्रतिष्ठानों से भारी मात्रा में पॉलीथिन बैग बरामद हुए। जिन्हें कब्जे में लेने को लेकर नगर निगम के कर्मचारी और व्यापारी आमने-सामने आ गए। जमकर हंगामा और नोकझोंक हुई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला। टीम कई किलो पॉलिथीन बैग, प्लास्टिक के गिलास और दोने बरामद कर ले गई।

विज्ञापन


नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रेम सिंह के नेतृत्व में सभी सफाई निरीक्षक और सफाई नायक शनिवार सुबह बच्चा पार्क पर इकट्ठा हुए। पॉलीथिन बैग्स जब्त करने की प्रक्रिया बच्चा पार्क तिराहा स्थित डोसा सेंटर से शुरू हुई। जहां से पॉलीथीन बैग्स के अलावा प्लास्टिक के गिलास बरामद किए गए। इसके बाद टीम बुढ़ाना गेट स्थित कलकत्ता स्वीट्स पर पहुंची तो यहां पॉलीथीन बैग्स की जगह प्लास्टिक के गिलास मिले।
विज्ञापन


टीम ने जैसे ही इन्हें कब्जे में लिया तो संयुक्त व्यापार संघ के नेता संदीप रेवड़ी आदि विरोध में उतर आए। व्यापारियों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते हालात ऐसे बने कि व्यापारियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी और निगम कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की कर दी। जिस पर व्यापारी और निगम के कर्मचारी आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने पॉलीथीन बैग्स के साथ प्लास्टिक के डिस्पोजल गिलास आदि पर भी प्रतिबंध होने की बात कही, लेकिन व्यापारी विरोध पर अड़े रहे। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला संभाला। जिसके बाद टीम गोकुल स्वीट्स पर पहुंची। टीम ने यहां से भारी मात्रा में पॉलीथीन बैग्स, प्लास्टिक के गिलास बरामद किए। यहां भी व्यापारियों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पॉलीथिन बैग्स और गिलास कब्जे में करने पर धक्कामुक्की की। टीम ने विरोध को दरकिनार करते हुए इसके बाद मेरठ नमकीन दुकान पर छापा मारा। जहां से सबसे ज्यादा पॉलीथीन बैग्स बरामद किए गए।

‘पहले खुद तो अमल करो’
शहर में जगह-जगह व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर पॉलीथीन पर प्रतिबंध लगने और अपना बैग साथ लेकर आने के संदेश देते पोस्टर लगाए हुए हैं। लेकिन अधिकांश दुकानदार खुद पॉलीथिन बैग्स का प्रयोग कर रहे हैं। नगर निगम की टीम ने जिन प्रतिष्ठानों से पॉलीथिन बैग्स बरामद किए, उन प्रतिष्ठानों के बाहर भी ये पोस्टर लगे थे।


चौराहा हुआ जाम
निगम की टीम और व्यापारियों के बीच हुई भिड़ंत के दौरान बुढ़ाना गेट चौराहे पर जाम लग गया। काफी दूर तक वाहनों की लाइनें लग गईं। स्कूलों की छुट्टी का समय होने के कारण स्थिति विकट हो गई। जाम इतना भीषण था कि लोगों को पैदल निकलने तक में परेशानी हुई। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed