फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pollution reduced in the city, it will rain for two days

शहर में प्रदूषण हुआ कम, दो दिन तक होगी बारिश

Sun, 17 Aug 2025 07:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Pollution reduced in the city, it will rain for two days
शहर का एक्यूआई 64 पहुंचा, उमस की वजह से हुआ गर्मी का अहसास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम (मेरठ)। मौसम में उतार चढ़ाव बना है। रात में हुई बारिश के बाद रविवार को सुबह से ही आसमान पर बादल रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। शहर में प्रदूषण का स्तर 64 पर रहा जो काफी है और राहत देने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिन बारिश की संभावना जताई है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून की चाल अभी धीमी नहीं हुई है। रुक रुककर बारिश होने से मौसम बदला हुआ है। शनिवार की रात में कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। रविवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और दिन भर बारिश का इंतजार रहा। बारिश नहीं होने के चलते दिन में उमस और गर्मी ने भी परेशान रखा। चौधरी चरण सिंह विवि के मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 19 अगस्त तक अभी बारिश होने की संभावना बनी है। 30 से 40 मिमी बारिश हो सकती है। उमस भी गर्मी का अहसास करा रही है। रविवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई है। मेरठ का एक्यूआई 64 दर्ज किया गया। शहर में गंगानगर 53, जयभीमनगर 61, पल्लवपुरम 74, दिल्ली रोड 82, बेगमपुल 92 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed