फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drink eight glasses of water every day, consult a doctor if you have a cough.

Meerut News: रोज पीएं आठ गिलास पानी, खांसी हो तो डॉक्टर से मिलें

Sat, 25 Nov 2023 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Drink eight glasses of water every day, consult a doctor if you have a cough.
मेरठ। जिस तेजी से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है उससे सांस के मरीजों की संख्या भी बढ़ती रही है, क्योंकि जिस हवा में हम सांस ले रहे हैं वो काफी प्रदूषित है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह है कि इस हवा में बिना मास्क के सांस लेना नुकसानदायक है। प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क लगाएं। शरीर को हाइड्रेट रखें और रोज कम से कम आठ गिलास पानी पीएं। अगर खांसी हो रही है तो खुद से दवा न लें और डॉक्टर से मिलें।
विज्ञापन

सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरोत्तम तोमर ने बताया कि धूल और मिट्टी वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। बाहर जाते समय मास्क जरूर लगाएं। अपने खान पान का विशेष ध्यान रखें। बाहर की बनी तली भुनी चीजों का सेवन कम करें। हरी सब्जियां व फलों को डाइट में ज्यादा शामिल करें। साथ ही कोशिश करें कि पानी ज्यादा पीएं, क्योंकि पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, जिससे प्रदूषण से बचाव में मदद मिलती है।
विज्ञापन

सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ वीएन त्यागी ने बताया कि अगर प्रदूषण की वजह से आपको ज्यादा खांसी की शिकायत हो रही हो तो पहले नमक के पानी से गरारें करें, लेकिन गरारें से आराम नही मिल रहा है तो फिर डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed