{"_id":"619c7a3cb59c9c21f70ef7c1","slug":"pollution-control-board-in-meerut-imposed-a-fine-of-twenty-five-lakhs-on-ncrtc-for-making-pollution","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: मेरठ में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, एनसीआरटीसी पर ठोका 25 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: मेरठ में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, एनसीआरटीसी पर ठोका 25 लाख का जुर्माना
मोहित कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:51 AM IST
सार
रैपिड रेल निर्माण के दौरान प्रदूषण फैलाने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मेरठ में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनसीआरटीसी पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एनसीआरटीसी पर शहर में निर्माण कार्य के दौरान धूल उड़ाने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में रैपिड रेल का काम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का काम कर रहे एनसीआरटीसी पर 25 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। शहर में निर्माण कार्य के दौरान धूल उड़ाने पर यह कार्रवाई की गई है। धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की एक केमिकल फैक्टरी पर भी 25 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डा योगेंद्र कुमार ने बताया कि शहर में रैपिड रेल के निर्माण कार्यों के दौरान उड़ रही धूल पेड़ों के पत्तों और शाखाओं पर भी जम रही है। धीरखेड़ा में मेसर्स न्यूट्रीप्लेक्स केमिकल फैक्टरी का वेस्ट मटेरियल खुले में ही डाला जा रहा था। वेस्ट मेटेरियल को ढककर नहीं रखा गया था। जिस कारण से वहां पर वायु प्रदूषण की गुणवत्ता खराब हो रही थी। फैक्टरी पर भी 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर दोनों की रिपोर्ट बनाकर बोर्ड मुख्यालय को भेज दी गई है।
डॉक्टर योगेंद्र कुमार, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी, मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त ने भी भेजी थी रिपोर्ट
डॉ. योगेन्द्र कुमार ने बताया कि 9, 21 और 22 नवंबर को रैपिड रेल के कामों का निरीक्षण किया गया था। तब मिली खामियां दुरुस्त करने के लिए नोटिस दिया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। नगरायुक्त ने भी निरीक्षण कर इस संबंध में एनसीआरटीसी और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी पत्र भेजा था। इसी आधार पर 25 लाख का जुर्माना ठोका गया है।
3 of 5
मेरठ में प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
हवा चली तो मिली प्रदूषण से राहत, एक्यूआई 229
पिछले कई दिन से खतरनाक स्तर पर चल रहा मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) सोमवार को हवा की रफ्तार बढ़ने की वजह से गिरकर 229 पर आ गया। दिवाली के बाद से मेरठ का एक्यूआई 300 के पार ही चल रहा था। सोमवार को गंगानगर का एक्यूआई 200, जयभीमनगर में 215 और पल्लवपुरम का 272 रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मेरठ में प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
ये मिलीं खामियां
-डस्ट सड़क पर डाल रखी है, ट्रकों के आवागमन से धूल उड़ रही है। ट्रक यार्ड कच्चे हैं, हवा चलने पर धूल उड़ती है।
-पानी का छिड़काव सही से नही हो रहा है, पेड़ों पर भी धूल जमी है । माल ले जाते हुए शताब्दीनगर क्षेत्र की सड़कें तोड़ दीं, इससे प्रदूषण हो रहा है।
-बिना अनुमति के ब्वॉयलर लगा लिया है जो वातावरण को प्रदूषित कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
मेरठ में प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
प्रदूषण का कहर कम नहीं हो रहा। एनसीआर के सबसे प्रदूषित शहरों में मेरठ तीसरे नंबर पर बना हुआ है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो तीन दिन तक अभी मौसम में ज्यादा परिवर्तन के आसार नहीं है। दिन में थोड़ी हवा की गति बढ़ने से मौसम थोड़ा ठंडा होगा। रात में ठंड में और भी इजाफा होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।