{"_id":"65f5866dc4ed0271d802c032","slug":"politics-meerut-news-c-14-1-mrt1001-495081-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा: लखनऊ में फिर हुई बैठक, मेरठ, बिजनौर टिकट में बदलाव के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा: लखनऊ में फिर हुई बैठक, मेरठ, बिजनौर टिकट में बदलाव के संकेत
विज्ञापन

- दावेदारों की लखनऊ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ फिर बैठक, टिकट पर हुआ मंथन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सपा के मेरठ-हापुड़ लोकसभा और बिजनौर सीट के टिकट पर शनिवार को लखनऊ में फिर मंथन हुआ। पार्टी सूत्रों का दावा है कि मेरठ और बिजनौर के टिकट में बदलाव के संकेत मिले हैं।
शुक्रवार को सपा ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सुप्रीम कोर्ट की वकील भानु प्रताप सिंह और बिजनौर से यशवीर सिंह का टिकट फाइनल किया था। इससे मेरठ के दावेदार नाखुश हैं और वे लखनऊ में ही जमे हुए हैं। शनिवार को उन्होंने फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक की और टिकट का दावा किया। पार्टी सूत्र ऐसा दावा कर रहे हैं कि इन टिकटों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में इसकी घोषणा हो सकती है।
इससे पहले मंगलवार को भी टिकट को लेकर सपाइयों में लखनऊ में मंथन हुआ था। दावेदार ज्यादा थे और आपसी खींचतान थी, जिस वजह से शुक्रवार को बैठक कर भानु प्रताप सिंह और यशवीर सिंह का टिकट फाइनल कर दिया गया था। इसके बाद से सोशल मीडिया पर सपा कार्यकर्ता टिकट को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
मेरठ से सपा के टिकट की दौड़ में शहर विधायक रफीक अंसारी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पूर्व सांसद हरीश पाल के बेटे नीरज पाल, जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, अमरोहा से विधानसभा का सपा टिकट पर चुनाव लड़े मुखिया गुर्जर के नाम प्रमुखता में चल रहे थे।
वहीं, किठौर विधायक शाहिद मंजूर बिजनौर से टिकट के दावेदार हैं। अभी भी दावेदार जोर आजमाइश कर रहे हैं।
=======
बिजनौर से शाहिद मंजूर, मेरठ से अतुल या योगेश के हाथ लग सकती है टिकट की बाजी
सपा सूत्रों के मुताबिक अगर टिकट में बदलाव होता है तो मेरठ से अतुल प्रधान या योगेश वर्मा और बिजनौर से शाहिद मंजूर के हाथ बाज़ी लग सकती है। टिकटों में जल्द ही बदलाव का दावा किया जा रहा है।
=====
मेरठ मेरे घर जैसा मजबूती से लड़ूंगा चुनाव: भानु प्रताप सिंह
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और सपा से मेरठ-हापुड़ लोकसभा के प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का कहना है कि मेरठ उनके घर जैसा है। उन्होंने उच्च शिक्षा यहां प्राप्त की है। वह मजबूती से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। सपाइयों में आपसी खींचतान और गुटबाजी पर उनका कहना है कि वह सबको अपने साथ लेकर चलेंगे। सब उनके साथ रहेंगे।