फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Politics is being done by dividing great men on the basis of caste: Yashpal Singh Som

महापुरुषों को जाति में बांटकर की जा रही राजनीति : यशपाल सिंह सोम

Wed, 24 Sep 2025 06:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
Politics is being done by dividing great men on the basis of caste: Yashpal Singh Som
दौराला - सर्व समाज की बैठक में शामिल यशपाल सिंह सोम व अन्य। स्रोत : स्वयं
दौराला। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन वाली सरकार में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है तो महापुरुषों को जाति में बांटकर राजनीति की जा रही है। सभी हिंदू एकजुट होकर विपक्ष की इस गंदी राजनीति को खत्म करने का काम करें। बुधवार को यूनिवर्सल प्ले स्कूल में सर्व समाज की बैठक में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशपाल सिंह सोम ने यह बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास में वर्णित महान सनातनी हिंदू सम्राट महाराजा मिहिर भोज को जातियों में बांटने, सामाजिक समीकरण बिगाड़ने और सनातन धर्म के अनुयायियों में आपसी विवाद पैदा करने वालों को कोई सफलता नहीं मिलने वाली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार को तेज गति देने, विधान सभा में सनातनियों की एकजुटता से घबराकर व भाजपा की सरकार तीसरी बार बनते देख कुछ असामाजिक तत्वों, देश विरोधी ताकतों द्वारा हिंदुओं को बांटने का असफल प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार सराहनीय कार्य कर रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा न होने के कारण महापुरुषों को जाति में बांटने का असफल प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से सनातन धर्म और हिंदुत्व की रक्षा के लिए आपसी सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में निर्णय लिया गया कि राजनीतिक उद्देश्य से समाज को बांटने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन्हें समाज को विघटित करने के प्रयास से रोकना होगा। इस दौरान राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed