फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Politics escalates over Ambedkar controversy, former MLA Yogesh Verma stopped from going to Moradabad

Meerut News: आंबेडकर विवाद पर बढ़ी सियासत, पूर्व विधायक योगेश वर्मा को मुरादाबाद जाने से रोका

Thu, 23 Apr 2026 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Politics escalates over Ambedkar controversy, former MLA Yogesh Verma stopped from going to Moradabad
मुरादाबाद जाते समय सपा नेता को मऊ खास पुलिस पर चौकी पर रोकने सहयोग गिठौर प्रमोद कुमार सिंह फोटो
- मऊखास चौकी पर ही काफिल रोक लिया, वापस मेरठ भेजा
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर (मेरठ)। मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा में बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद विपक्षी पार्टियों में सियासत तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को सपा नेता पूर्व विधायक योगेश वर्मा को मुरादाबाद जाते समय मेरठ गढ़ मार्ग पर मुंडाली थाना क्षेत्र की मऊ खास पुलिस चौकी पर बैरिकेडिंग कर पुलिस ने रोक लिया। जिसके बाद सपा नेता और पुलिस की तीखी नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे बाद योगेश वर्मा अपने समर्थकों के साथ वापस मेरठ लौट गए।
योगेश वर्मा ने बताया कि मुरादाबाद के ठाकुर द्वारा विधान सभा क्षेत्र में गांव नारायणपुर छंगा में 16 अप्रैल की रात को भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर दलितों के साथ मारपीट की गई थी। जिसके बाद सपा अध्यक्ष के आदेश के बाद वह गढ़ रोड से मुरादाबाद जा रहे थे। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह व सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने भारी पुलिस बल के साथ मऊखास पुलिस चौकी पर बैरिकेडिंग लगाकर उनका काफिला रोक लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार रात को घर पर पुलिस लगा दी थी। लेकिन वह रात को वह घर नहीं थे। ठाकुरद्वारा में मूर्ति खंडित कर दी। वह मुरादाबाद जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने अपनी मनमर्जी करते हुए नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सपा नेता योगेश वर्मा को मुरादाबाद जाने की सूचना पर पुलिस महकमे में मेरठ-गढ़ मार्ग पर कई जगह बैरिकेड लगाए गए थे। मऊखास के अलावा किठौर के हापुड़ तिराहे पर भी बैरिकेड कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। गाड़ियों की तलाशी अभियान चलाया गया था।

सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था के चलते एसएसपी मुरादाबाद के निर्देश पर सपा नेता को मुरादाबाद सीमा से पहले जाने से रोका गया था। वहां पहुंचने पर कानून व्यवस्था खराब होने की आशंका थी। जिसके चलते रोका गया।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed