फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Political parties are not giving leadership to Brahmins

Meerut News: राजनैतिक दल नहीं दे रहे ब्राह्मणों को नेतृत्व

Mon, 03 Apr 2023 02:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 03 Apr 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Political parties are not giving leadership to Brahmins
मेरठ। राष्ट्रीय परशुराम परिषद पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय कार्यकारिणी का सम्मेलन गढ़ रोड स्थित होटल में हुआ। इसमें राष्ट्रीय परशुराम परिषद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज की स्थिति दयनीय होती जा रही है। कुछ समय पूर्व भारी संख्या में बैंकों के चेयरमैन बनाए गए लेकिन ब्राह्मण समाज को नेतृत्व नहीं दिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय परशुराम परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुनीत वशिष्ठ ने कहा कि ब्राह्मण समाज से गौतमबुद्धनगर में एक सांसद, गाजियाबाद में एक विधायक, बुलंदशहर में दो विधायक हैं। इसके अतिरिक्त ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों की सरकार में कोई भागीदारी नहीं है। जितनी ब्राह्मण समाज की भागीदारी है, सरकार ब्राह्मण समाज को उतनी हिस्सेदारी दे। पार्टी में संगठन में कार्य कर रहे पदाधिकारियों की भी भूमिका तय होनी चाहिए। परशुराम स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अजय भारद्वाज ने युवाओं की बेरोजगारी एवं सनातन हिंदुओं की बात रखी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय परशुराम परिषद संरक्षक पंडित सुनील भराला ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों ने जिन मुददों को उठाया है, उसका जल्द निस्तारण कराया जाएगा। संचालन राष्ट्रीय परशुराम परिषद के क्षेत्रीय महामंत्री राकेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर डीडी शर्मा, धर्मवीर कपिल, विनय शर्मा, अनुज शर्मा, विनोद शर्मा, पूनम शर्मा, गौरव शर्मा, अंशुल शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, राजकुमार कौशिक, प्रदीप शर्मा, राजेश शर्मा, नीलू शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed