{"_id":"6ab7e6866d33b26466083e5d","slug":"political-news-saifi-samaaj-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1313517-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में समर्थन पर सर्वसम्मति से फैसला करेगी समिति: हसीन सैफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में समर्थन पर सर्वसम्मति से फैसला करेगी समिति: हसीन सैफी
विज्ञापन
विज्ञापन
Note... सिटी हेड सर अप्रूव करें तो ही लगे.... re check
मेरठ।
सैफी संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यालय छावनी रजबन बाजार में राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने मंथन किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी ने कहा कि समिति सैफी समाज का मजबूत संगठन है और देश के 10 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों सहित टीम सक्रिय है। आगामी चुनाव को लेकर कोर कमेटी, राष्ट्रीय सलाहकारों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक दोबारा होगी। इसमें सर्वसम्मति से तय किया जाएगा कि समिति किस राजनीतिक दल को मजबूती के साथ समर्थन देगी।
बैठक के बाद हसीन अहमद सैफी पदाधिकारियों के साथ सरधना, बड़ौत, शाहपुर, कांधला, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के दौरे पर निकले। इस दौरान सलीम सैफी, डॉ. नवाब सैफी, हाजी नदीम सैफी, सुआलेहीन सैफी, आरिफ सैफी, बासित सैफी, अनवार सैफी, यूसुफ सैफी, गुलजार सैफी, शहजाद सैफी, चांद सैफी, रियाजुउद्दीन सैफी, आसिफ सैफी, अलमू सैफी, मोबीन सैफी, तसलीम आदि रहे।