फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Political activity increased in the name of Budha Babu Fair.

Meerut News: बूढ़ा बाबू मेले के नाम पर बढ़ी सियासी सरगर्मी

Tue, 19 May 2026 09:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Political activity increased in the name of Budha Babu Fair.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका बोर्ड बैठक में ऐतिहासिक बूढ़ा बाबू मेले के नाम परिवर्तन को लेकर उठा विवाद अब राजनीतिक माहौल को गर्माने लगा है। पालिका की बोर्ड बैठक में शुरू हुआ मतभेद अब सभासदों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बयानबाजी तक पहुंच गया है। मामले से जुड़े कुछ ऑडियो क्लिप और मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कस्बे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

वायरल ऑडियो में कुछ सभासदों के बीच तीखी बहस और अभद्र भाषा सुनाई देने की बात कही जा रही है। वहीं, एक सभासद पर दूसरे पक्ष के जनप्रतिनिधियों को धमकी देने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि वायरल ऑडियो और संदेशों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन इनको लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक प्रतिष्ठा से जुड़ता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक दल भी इस मुद्दे पर अपनी सक्रियता बढ़ाते नजर आ रहे हैं। कस्बे में चर्चा है कि यदि समय रहते मामले का समाधान आपसी सहमति और प्रशासनिक स्तर पर नहीं किया गया तो विवाद और बढ़ सकता है। फिलहाल सोशल मीडिया पर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप और वायरल संदेशों के बीच लोग पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed