फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   polise station incharge daughter suicide by hanging herself from a fan after she did not get good marks

Suicide: परीक्षा में कम नंबर आने पर थाना प्रभारी की बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, पंखे से लटका मिला शव

Sun, 24 Jul 2022 12:02 PM IST
Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:02 PM IST
सार

12वीं कक्षा में कम नंबर आने से आहत सहारनपुर के तीतरो थाना प्रभारी सौवीर नागर की बेटी काशिश ने फांसी लगाकर जान दे दी है। शुक्रवार को इंटर परीक्षा का परिणाम आया था। सौवीर की बेटी कशिश के 83 प्रतिशत अंक आए थे।

विज्ञापन
polise station incharge daughter suicide by hanging herself from a fan after she did not get good marks
छात्रा कशिश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

12वीं कक्षा में कम नंबर आने से आहत सहारनपुर के तीतरो थाना प्रभारी सौवीर नागर की बेटी काशिश ने फांसी लगाकर जान दे दी है। बेटी को पंखे पर लटका देखकर भाई की चीख निकल गई। जानकारी लगने पर कंकरखेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


तीतरो थाना प्रभारी सौवीर नागर मूल निवासी किठौर के शरीफपुर गांव के उनका परिवार कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के योगीपुरम कॉलोनी में रहता है। शुक्रवार को इंटर परीक्षा का परिणाम आया था। सौवीर की बेटी कशिश के 83 प्रतिशत अंक आए थे।
विज्ञापन


इसको लेकर छात्रा परेशान थी। कशिश ने अपने पिता सौवीर को कॉल की। उन्होंने बेटी को समझाया कि टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। जिस विषय में नंबर कम लग रहे हैं, उसमें स्क्रूटनी का फार्म भर देंगे। इसके बाद भी कशिश परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देखते रह जाएंगे ये तस्वीरें: कोई बुलडोजर बाबा के रंग में तो कोई मीडिया में बना है सुर्खियां, आप भी करेंगे सलाम


छात्रा कह रही थी कि उसने काफी मेहनत की थी, इसके बावजूद भी नंबर कम आए हैं। शुक्रवार शाम सात बजे घर पर कशिश और उसका भाई थे। इसी दौरान कशिश ने पंखे पर फंदाकर लगाकर जान दे दी। करीब एक घंटे बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई।

बेटी का शव पंखे पर लटका देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसकी जानकारी पर सौवीर नागर अपने घर पहुंचे। शनिवार सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। तीतरो थाने में थाना प्रभारी की बेटी की मौत के चलते शोकसभा भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed