फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखते रह जाएंगे ये तस्वीरें: कोई बुलडोजर बाबा के रंग में तो कोई मीडिया में बना है सुर्खियां, आप भी करेंगे सलाम

Sat, 23 Jul 2022 11:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Jul 2022 11:06 PM IST
सार

आस्था अगर मन से हो तो कठिन से कठिन मंजिल भी आसान हो जाती है। वहीं गोमुख से जल लेकर आ रहे दिव्यांग पवन शनिवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे तो उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई। दिव्यांग पवन सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
See unique pictures of Kanwar Yatra from Muzaffarnagar city
गोमुख से जल लाते दिव्यांग। - फोटो : amar ujala

हरियाणा के सोनीपत का रहने वाले दिव्यांग पवन कांवड़ यात्रा में शामिल है। गोमुख से गंगाजल लेकर अपने गांव के शिवालय की ओर बढ़ रहे पवन का कहना है कि भगवान शिव का नाम जपने से उन्हें राह में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।



बता दें कि सोशल मीडिया पर भी पवन के खूब चर्चे हो रहे हैं। शनिवार को पवन मुजफ्फरनगर पहुंचे तो उनसे बात करने और देखने वालों की भीड़ लग गई। इस दौरान लोगों ने उनसे काफी देर तक बातें भी कीं।

See unique pictures of Kanwar Yatra from Muzaffarnagar city
दिव्यांग पवन। - फोटो : amar ujala

कहते हैं कि श्रद्धा के साथ जोश और जुनून हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं है। पवन कुमार ने एक पैर के बिना जल लाकर यह सिद्ध कर दिया है। वह उत्तराखंड के गोमुख से गंगाजल लेकर आ रहे हैं। पवन एक हादसे में जलने से घायल हो गए थे और चिकित्सकों ने उसके एक पैर को काट दिया था। 

See unique pictures of Kanwar Yatra from Muzaffarnagar city
गोमुख से जल लाते दिव्यांग पवन। - फोटो : amar ujala

पवन कुमार बताते हैं कि वह 14 साल से कांवड़ ला रहे हैं। दो साल तक कोरोना काल में कांवड़ यात्रा नहीं हुई थी, लेकिन अब जैसे ही शुरू हुई तो वह फिर गोमुख पहुंच गए। वे जल लेकर वहीं से आ रहे हैं। वह कहते हैं कि आदमी को परिस्थितियों से कभी हारना नहीं चाहिए। देश के लिए कांवड़ लाया हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
See unique pictures of Kanwar Yatra from Muzaffarnagar city
टी-शर्ट पर लिखा बुलडोजर बाबा। - फोटो : amar ujala

पत्थर पूजने से भोले बाबा और फेंकने से मिलते हैं बुलडोजर बाबा
विधानसभा चुनाव के बाद से बुलडोजर लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। कभी राजनीतिक गलियारों में, कभी पुलिस तो कभी अदालतों में बुलडोजर का जिक्र होता है। अब कांवड़ यात्रा में बुलडोजर बाबा लिखी टी-शर्ट भी खूब रंग जमा रही है।

विज्ञापन
See unique pictures of Kanwar Yatra from Muzaffarnagar city
कांवड़ यात्रा। - फोटो : amar ujala

शाहदरा के राकेश चड्ढा हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने शहर की तरफ बढ़ते जा रहे हैं। अपनी टी-शर्ट की वजह से वह आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। टी-शर्ट पर लिखा है 'पत्थर पूजने से भोले बाबा मिलते हैं' और पत्थर फेंकने से बुलडोजर बाबा।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: ...जब छलक गए विदेशी महिला की आंखों से आंसू, अंधेरे में फंस गई थी कार, यूपी पुलिस ने ऐसे की मदद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed