{"_id":"6817d2a89e2a3cbcf908c7b5","slug":"policemen-will-not-be-able-to-indulge-in-private-activities-while-on-duty-meerut-news-c-14-1-mrt1051-851735-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर निजी काम-धंधे में लिप्त नहीं हो पाएंगे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर निजी काम-धंधे में लिप्त नहीं हो पाएंगे पुलिसकर्मी
विज्ञापन
मेरठ। अब पुलिसकर्मी ड्यूटी पर आकर अपने निजी काम धंधों में लिप्त नहीं हो पाएंगे। पुलिसकर्मियों की निगरानी के लिए रिजर्व पुलिस लाइन के जीडी (जनरल डायरी) कार्यालय में भी सीसीटीवी लगाए जाएंगे। ड्यूटी पर आमद (आने) और ड्यूटी पर जाने (रवानगी) कराने वाले कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी।
पुलिस की विभिन्न सुरक्षा व्यवस्था थानों की अतिरिक्त रिजर्व पुलिस लाइन में मौजूद पुलिस बल के जरिए भी की जाती है। राजनेताओं, वीआईपी लोगों की सुरक्षा के लिए, सार्वजनिक स्थलों पर नियमित ड्यूटी, कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था, पीड़ितों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती रिजर्व पुलिस लाइन से होती है। पुलिस लाइन के जीडी कार्यालय से ही कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर की रवानगी संबंधित ड्यूटी पर की जाती है। वापसी भी पुलिस लाइन की जीडी में होती है।
यातायात के 14 पुलिसकर्मियों ने बिना ड्यूटी लिया वेतन
यातायात के 14 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन से रवानगी करके अपनी ड्यूटी पर नहीं गए थे और बिना काम किया ही वेतन पाते रहे। इन्हें भी एसएसपी ने निलंबित किया। साथ ही जीडी कार्यालय और गिनती कार्यालय में कार्यरत कुछ कर्मचारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की गई है। मिलीभगत से चलता है खेल
विज्ञापन
एसएसपी द्वारा जांच पड़ताल के दौरान हाल में कुछ ऐसे मामले प्रकाश में आए , जिसमें कर्मचारी संबंधित स्थान पर ड्यूटी करता नहीं मिला। वह ड्यूटी के बजाय अपने निजी काम धंधे और कारोबार करता मिला। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ एसएसपी की ओर से विभागीय कार्रवाई की गई है। यह भी पता चला है कि आमद व रवानगी दर्ज करने वाले पुलिसकर्मी से मिलीभगत कर ये खेल किया जाता है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि नई व्यवस्था की तैयारी की जा रही है, जल्द इसे लागू कर दिया जाएगा।
-- -- -- --