फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Policemen took oath to vote

Meerut News: पुलिसकर्मियों ने ली मतदान की शपथ

Sun, 25 Jan 2026 09:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Policemen took oath to vote
दौराला - दौराला थाने में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ लेते पुलिसकर्मी। स्रोत  : संवाद
दौराला। दौराला थाने पर रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। पुलिसकर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। दौराला थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह ने थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों को भारत के लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने, किसी भी भेदभाव और प्रलोभन से प्रभावित न होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

-------------
अपने वोट का निर्भीक मतदान करें
बहसूमा। कस्बे के नवजीवन इंटर कॉलेज में रविवार को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य योगेश चौहान ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा अपने वोट का निर्भीक होकर अवश्य मतदान करें। वहीं काॅलेज परिसर में सुपरवाइजर विनय कुमार, बीएलओ बिंदर नागर, सुनील कुमार, मुन्ना लाल यादव, नीरज कुमार, जयभगवान ने बैठकर मतदाताओं की समस्याओं का निस्तारण किया। जिन लोगों की वोट किन्हीं कारणों से निरस्त हो गई है उनसे पुनः उनका पता वेरिफिकेशन के लिए जन्म प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, पासपोर्ट आदि की फोटो कॉपी मांगी है। कॉलेज परिसर में जागरूक मतदाताओं ने अपनी वोट की जानकारी ली।
विज्ञापन

---------
छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में मतदाता दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. शक्ति साहनी ने छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई और छात्राओं को अपने मताधिकार का प्रयोग निष्पक्ष और निर्भीक होकर करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सभी राजनयिकों को नमन किया। छात्राओं को इस बात का एहसास कराया गया कि विश्व के सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश का नागरिक होने के नाते मताधिकार हमारा सबसे पवित्र कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं
सरधना। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नगर पालिका के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के निर्देशानुसार पालिका के समस्त कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी से अपील की कि वह अपने मत का प्रयोग जिम्मेदारी और विवेक के साथ करें। समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। आमजन से अपील की कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं।

---------
अक्षय शर्मा और शोवीर सिंह सम्मानित
माछरा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर किठौर विधानसभा क्षेत्र 46 में एसआईआर माछरा ब्लॉक में सुपरवाइजर शिक्षक अक्षय शर्मा और बीएलओ शोवीर सिंह का चयन किया गया। रविवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सभागार में कमिश्नर मेरठ मंडल, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, सीडीओ नूपुर गोयल आदि जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों ने अक्षय शर्मा और शोवीर सिंह को प्रतीक चिह्न एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

दौराला - दौराला थाने में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ लेते पुलिसकर्मी। स्रोत  : संवाद

दौराला - दौराला थाने में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ लेते पुलिसकर्मी। स्रोत  : संवाद

दौराला - दौराला थाने में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ लेते पुलिसकर्मी। स्रोत  : संवाद

दौराला - दौराला थाने में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ लेते पुलिसकर्मी। स्रोत  : संवाद

दौराला - दौराला थाने में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ लेते पुलिसकर्मी। स्रोत  : संवाद

दौराला - दौराला थाने में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ लेते पुलिसकर्मी। स्रोत  : संवाद

दौराला - दौराला थाने में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ लेते पुलिसकर्मी। स्रोत  : संवाद

दौराला - दौराला थाने में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ लेते पुलिसकर्मी। स्रोत  : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed