{"_id":"5fb571f08ebc3e9b78183b00","slug":"policemen-got-intoxicated-causing-trouble-line-spot-kithor-news-mrt5115396131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने मचाया जमकर उत्पात, दरोगा ने समझाया तो फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने मचाया जमकर उत्पात, दरोगा ने समझाया तो फिर...
Thu, 19 Nov 2020 11:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी अजय साहनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के थाना खरखौदा में तैनात चालक ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। दरोगा ने समझाने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी में लगे वायरलेस सेट पर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इंस्पेक्टर ने चालक का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। एसएसपी ने चालक को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
चालक सतीश कुमार खरखौदा थाने पर कई वर्षों से तैनात था। मंगलवार रात करीब 11 बजे सतीश कुमार नशे में थाना परिसर पहुंचा। जहां चालक ने गाली गलौज करते हुए जमकर उत्पात मचाया। चालक पहले शोर मचाता हुआ इधर-उधर घूमता रहा। वहीं रात में ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने चालक को समझाने का प्रयास किया। लेकिन उसने दरोगा से भी गाली गलौज की।
विज्ञापन
इसके बाद सरकारी गाड़ी में लगे वायरलेस सेट पर भी अपशब्द कहे। इस पर इंस्पेक्टर ऋषिपाल शर्मा ने चालक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। जिसमें नशे की पुष्टि हुई। जिस समय चालक गाड़ी के सेट से अपशब्द कह रहा था, उस समय अधिकारी फलावदा के रसूलपुर में एक मकान में धमाके में हुई दो मौत की जांच कर रहे थे। एसएसपी ने तुरंत इंस्पेक्टर से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कुख्यात 'बद्दो' की गर्लफ्रेंड और ब्यूटी पार्लर संचालक पर भी गैंगस्टर की तैयारी, सबूत जुटा रही पुलिस
सीओ सदर ब्रिजेश सिंह का कहना है कि चालक को एसएसपी के आदेश के बाद लाइन हाजिर कर दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/