{"_id":"675deb3ad8b22846f9031897","slug":"policemen-beat-bjp-councilor-for-asking-for-pen-meerut-news-c-72-1-mrt1061-126084-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पेन मांगने पर पुलिसकर्मियों ने भाजपा पार्षद को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पेन मांगने पर पुलिसकर्मियों ने भाजपा पार्षद को पीटा
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। वार्ड-19 के भाजपा पार्षद आशुतोष मलिक ने कंकरखेड़ा थाने के चौकी प्रभारी सहित दो सिपाहियों पर पेन मांगने को लेकर अभद्र व्यवहार व मारपीट करने का आरोप लगाया है। भाजपा पार्षद शनिवार शाम दो पक्षों में समझौता कराने थाने गए थे। भाजपा पार्षद ने कैंट विधायक अमित अग्रवाल को मामले की जानकारी दी। कैंट विधायक ने एसएसपी व डीआईजी से मामले को लेकर वार्ता की। पार्षद ने 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर दी आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
हाईवे स्थित वार्ड 19 डाबका गांव निवासी आशुतोष मलिक भाजपा पार्षद हैं। पार्षद ने बताया कि दायमपुर गांव में कुछ दिन पूर्व दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। शनिवार को दोनों पक्षों का समझौता कराने के लिए थाने पर पहुंचे थे। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसी बीच समझौतेनामे पर हस्ताक्षर करने के लिए भाजपा पार्षद ने एक चौकी प्रभारी से पेन मांग लिया था। भाजपा पार्षद का आरोप है कि पेन मांगने को लेकर चौकी प्रभारी ने उनके साथ गलत व्यवहार कर दिया था। विरोध करने पर दो सिपाही भी मौके पर आ गए और मारपीट की।
सूचना पर अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। भाजपा पार्षद ने दरोगा व दो सिपाहियों के खिलाफ आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी। चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि भाजपा पार्षद ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। जिसको लेकर उन्होंने विरोध जताया था। मारपीट का आरोप गलत है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। पूछताछ और जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।