फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Policeman husband accused of attempting to murder pregnant woman

Meerut News: सिपाही पति पर गर्भवती की हत्या के प्रयास का आरोप

Thu, 09 Jan 2025 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Policeman husband accused of attempting to murder pregnant woman
सरधना। नगर के मोहल्ला कमरानवाबान निवासी विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए ससुरालियों ने जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुरालियों ने सात माह की गर्भवती की हत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन

मोहल्ला कमरानवाबान निवासी आयशा ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले जगन्नाथपुरी दौराला निवासी यूपी पुलिस में तैनात सिपाही से हुई थी। ससुराल वाले कम दहेज मिलने के कारण विवाहिता का उत्पीड़न कर रहे थे। गण्यमान्य लोगों ने दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमती से समझौता करा दिया था। कुछ समय बाद विवाहिता ने एक बेटी को जन्म दिया तो आरोपी लड़की पैदा होने पर फिर से उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि दहेज में स्विफ्ट कार व पांच लाख रुपये नकद लाने की मांग कर रहे हैं। विरोध करने पर विवाहिता के पति ने तमंचे से गोली मारने की धमकी दी थी। थाने पहुंची पीड़ित विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह करीब सात माह की गर्भवती है। बीते सोमवार को आरोपी पति, ससुर व देवर ने मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने भाई को फोन पर घटना की जानकारी दी। पीड़िता के भाई व मां ससुराल पहुंचे और घायल अवस्था में पीड़िता को मायके लेकर आए। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मेडिकल कराया गया है। तहरीर पर जांच कराई जा रही है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed